जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) कार्यपालक पदाधिकारी- मानगो नगर निगम श्री दीपक सहाय की अध्यक्षता में नगर निगम के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मानगो नगर निगम क्षेत्र पूरी तरह से प्लास्टिक प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित है। ऐसे में कोई भी कार्यालय कर्मी प्लास्टिक का उपयोग कार्यालय परिसर में नही करेगें। कार्यालय में चाय पीने हेतु कुल्हड़कागज के कप का उपयोग किया जाएगा। बैठक में कहा गया कि 2 अक्टूबर को प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के प्रति जागरूकता लाने हेतु नगर निगम क्षेत्र के चौक-चौराहों में आम जनता द्वारा स्वेच्छा से प्लास्टिक त्याग करने हेतु कैम्प का आयोजन किया जायेगा। बैठक में निर्मल कुमार नगर मिशन प्रबंधक, एस रहमान, निशांत कुमार, दिनेश्वर यादव, नगर प्रबंधक तथा अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे
शनिवार, 28 सितंबर 2019
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की बैठक
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें