जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी श्री दीपक सहाय की अध्यक्षता में आज समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान निगम क्षेत्र में संचालित सभी सरकारी योजनाओं की समीक्षा कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा किया गया। कार्यपालक पदाधिकरी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ जल शाक्ति अभियान पर अधतन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी सहायक अभियंता, कनीय अभियंता को लम्बित पथ निर्माण, नाली निर्माण, जलापूर्ति आदि कार्यो को यथाशीध्र पूर्ण करने का निदेश दिया गया। फॉगिंग, स्ट्रीट लाईट आदि के कार्यो की भी समीक्षा की गई। कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अन्तर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित करने हेतु प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत् वृहद कार्यक्रम का आयोजन मानगो नगर निगम कार्यालय परिसर में किया जाएगा, साथ ही प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इस अवसर पर नगर प्रबंधक, नगर मिशन प्रबंधक, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखापाल तथा अन्य उपस्थित थे
शुक्रवार, 27 सितंबर 2019
जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की समीक्षात्मक बैठक
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें