मधुबनी पुलिस की बड़ी सफलता, तीन मामले का उद्भेदन, हत्यारोपी गिरफ्तार ! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 7 सितंबर 2019

मधुबनी पुलिस की बड़ी सफलता, तीन मामले का उद्भेदन, हत्यारोपी गिरफ्तार !

mudred-arrest-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता)  : राजनगर थानाक्षेत्र के सत्यनारायण यादव हत्याकाण्ड, जयनगर के पुरुषोत्तम झा 'सत्तन' हत्याकाण्ड एवं जयनगर में बम बरामदगी के मामले को मधुबनी के एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने एक चुनौती के रूप में लिया था । जयनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया था जिसमें मधुबनी एसआईटी के पुलिस निरीक्षक अतुल कुमार मिश्र, जयनगर थानाध्यक्ष सत्यनारायण सारंग, पंडौल थानाध्यक्ष अनोज कुमार, राजनगर थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, पुअनि शिवनाथ शर्मा, लालबाबू पासवान एवं तकनीकी सेल के सुरेश कुमार शामिल थे । इनलोगों ने लाला मिश्रा, ग्राम - लोरिका( बेनीपट्टी), मो. सद्दाम उर्फ छोटू, ग्राम - भेलवा टोल(जयनगर) एवं अभिषेक मिश्रा, ग्राम - दुमंठा (पंडौल थाना) को एक देशी पिस्टल, 3 गोली एवं एक मैगज़ीन अलग से के साथ गिरफ्तार किया । इनलोगों ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपने तथा अन्य साथियों की संलिप्तता की बात स्वीकार किया ।

कोई टिप्पणी नहीं: