खगड़िया : एक महिला और साथ में नवजात की हुई रेल हादसे में मृत्यु - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 16 सितंबर 2019

खगड़िया : एक महिला और साथ में नवजात की हुई रेल हादसे में मृत्यु

two-dead-khagariya-rail-accident
अरुण कुमार (आर्यावर्त) इस वक्त की सबसे अहम और दर्दनाक घटना खगड़िया रेल पथ की है।जहाँ रेेेल में चढ़ने के क्रम में भीड़ की वजह से रेल से कटकर माँ और नवजात की मौत हो गई है।खबर के मुताबिक हादसा खगड़िया के गौछारी स्टेशन के पास की है,जहाँ कटिहार से बरौनी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार होने के दौरान माँ और नवजात की मौत हो गई।बताया जाता है कि ट्रेन में भीड़ होने के कारण महिला बच्चे के साथ गिर गई,जिसके कारण ट्रेन के चपेट में आने से दौनो की मौत हो गई,वहीं इस हादसे में पति की जान बाल-बाल बच गई।मृतक गौछारी नवटोलिया की रहने वाली थी।
हादसे की जानकारी मिलते ही रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस घटना से आहत मृतक के परिजनों का रो-रोकर  दयनीय स्थिति बन गई है।         

कोई टिप्पणी नहीं: