पूर्णिया : विहिप ने चलाया सदस्यता अभियान, बेहतर कार्य के लिए मिथुन शर्मा हुए सम्मानित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 8 सितंबर 2019

पूर्णिया : विहिप ने चलाया सदस्यता अभियान, बेहतर कार्य के लिए मिथुन शर्मा हुए सम्मानित

vhp-worker-membership-purnia
पूर्णिया (आर्यावर्त संवाददाता)  : विश्व हिन्दू रक्षा संगठन के द्वारा हर प्रखंड में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि देश के सभी राज्यों में संगठन का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और पूर्णिया के सभी प्रखंड में भी अभियान जारी है। अमौर, बायसी, केनगर में बैठक कर सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर अमौर प्रखंड के मिथुन शर्मा को उनके अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। साथ ही कर्मठ कार्यकर्ता को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नीरज सौरभ, जिला उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला कार्यवाहक अजय कुमार भगत, जिला महामंत्री अशोक यादव शामिल थे। इस मौके पर अमौर के सैकड़ो महिला पुरुष कार्यकर्ता शामिल थे। जिनको संगठन के कार्यों से अवगत कराया गया। अमौर प्रखंड में बेहतर कार्य में अवार्ड पाने वालों में आशीष कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मिथुन शर्मा, पंकज विश्वास, शशि शर्मा, रोहित साह, रवि कुमार, रितेश साह, राजीव शर्मा, जानकी शर्मा, चौधरी मंडल, ऑनोमा देवी, अमित, मुन्ना राय शामिल रहे। जिन्हें संगठन के द्वारा उनके सामाजिक और धार्मिक कार्य के लिए मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही मिथुन शर्मा को उनके अच्छे कार्य के लिए जिला अध्यक्ष किशोर कुमार, नीरज सौरभ, अजय भगत, अशोक यादव, उपाध्यक्ष राजीव शर्मा के द्वारा मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: