अरुण कुमार (आर्यावर्त) जिले में बेखौफ अपराधियों का ताडंव जारी है, आए दिन अपराधी दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे रहे है।यह ताजा मामला जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्रान्तर्गत की है,जहाँ भूमि विवाद में हत्या को अंजाम दिया गया है।सूत्रों से ज्ञात हुआ कि मृतक फुलवरिया का रहने वाला अमित कुमार अपने दरवाजा पर बैठा हुआ था,तभी बाइक पर सवार तीन अपराधी आए और अमित पर ताबड़तोड़ गोली बरसाने लगे और फिर हवाई फायरिंग करते हुए आराम से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। गोली की आवाज सुन जब परिजन बाहर आए और घायल को इलाज के लिए आनन-फानन में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया,किन्तु दुर्भाग्यवश इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। अमित के मृत्यु के बाद गुस्साए परिजनों ने फुलवरिया एवं तेघड़ा पथ को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का कहना है कि भूमि विवाद में इस घटना को पड़ोसी द्वारा अंजाम दिया गया है।वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ़्तीश में जुटी है।
शुक्रवार, 13 सितंबर 2019
बिहार : भूमि विवाद में एक युवक को गोलियों से भुना
Tags
# अपराध
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें