मुख्यमंत्री रघुबर दास मौजूदी में 6 विधायक पाला बदलकर बीजेपी में शामिल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019

मुख्यमंत्री रघुबर दास मौजूदी में 6 विधायक पाला बदलकर बीजेपी में शामिल

झारखंड में विपक्षी पार्टी को जोरदार झटका.अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री व झारखंड चुनाव के प्रवास प्रभारी राजन क्लेमेंट साह ने कहा कि बरही विधानसभा में कांग्रेस के विधायक मनोज यादव का एकतरफा राज चल रहा था.यहां पर कुछ दिनों से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बरही विधानसभा में धुआंधार बैठक कर बीजेपी के पक्ष में तूफान पैदा कर दिए थे.इसका सार्थक परिणाम चुनाव पूर्व ही मिल गया

opposition-leader-join-bjp-jharkhand
रांची,24 अक्टूबर। झारखंड में कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों के 6 विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन थाम लिया. झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक कुणाल सारंगी, जेपी भाई पटेल, चमरा लिंडा, कांग्रेस के विधायक सुखदेव भगत और मनोज यादव, नव जवान संघर्ष मोर्चा के विधायक भानु प्रताप शाही ने बुधवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.  रांची में स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, प्रदेश चुनाव के उप प्रभारी नन्द किशोर यादव सांसद जयंत सिन्हा आदि के सामने झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक कुणाल सारंगी, जेपी भाई पटेल, चमरा लिंडा, कांग्रेस के विधायक सुखदेव भगत और मनोज यादव, नव जवान संघर्ष मोर्चा के विधायक भानु प्रताप शाही के साथ सुचित्रा सिन्हा डीके पाण्डेय, डॉ.अरूण उरांव ने प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी का राष्ट्रवाद और मुख्यमंत्री रघुवर दास के विकास कार्यों से प्रभावित बुधवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.  बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री व झारखंड चुनाव के प्रवास प्रभारी राजन क्लेमेंट साह ने कहा कि बरही विधानसभा में कांग्रेस के विधायक मनोज यादव का एकतरफा राज चल रहा था.यहां पर कुछ दिनों से बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बरही विधानसभा में धुआंधार बैठक कर बीजेपी के पक्ष में तूफान पैदा कर दिए थे.इसका सार्थक परिणाम चुनाव पूर्व ही मिल गया.बरही विधानसभा बना कांग्रेस मुक्त.

कोई टिप्पणी नहीं: