बिहार : भाकपा ने अयोध्या निर्णय पर शांति सौहार्द और भाईचारे की अपील की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 9 नवंबर 2019

बिहार : भाकपा ने अयोध्या निर्णय पर शांति सौहार्द और भाईचारे की अपील की

cpi-welcome-sc-verdict-on-ayodhya
पटना, 09 नवम्बर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बिहार राज्य सचिव सत्य नारायण सिंह ने आज यहां अयोध्या विवाद पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर निम्नलिखित बयान जारी किया है भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने लंबे काल से विवादित प्रतीक्षित अयोध्या मुद्दे पर आज अपना फैसला सुना दिया। वर्षों से चले आ रहे इस कानूनी लड़ाई का आज अंत हो गया। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी धर्मों को एक समान मानते हुए अपना फैसला दिया है जिसको नैतिक नियम, न्याय और सेक्युलरिज्म के एक व्यापक परिप्रेक्ष्य में देखना चाहिए। इसको किसी पार्टी या पक्ष की विजय के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।  इस परिस्थिति में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी दोनों पक्षों तथा देष की तमाम जनता से अपील करती है कि वे शांति, सौहार्द और भाईचारे को बनाये रखें। 

कोई टिप्पणी नहीं: