मधुबनी : 12 जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए चलेगा सघन टीकाकरण अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 11 नवंबर 2019

मधुबनी : 12 जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए चलेगा सघन टीकाकरण अभियान

vaccination-madhubani
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) टीकाकरण के शत प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले भर के 13 प्रखंडों में 2 दिसंबर से सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारी को लेकर सदर अस्पताल, मधुबनी के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उदघाटन सिविल सर्जन,मधुबनी, डॉ मिथिलेश झा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ एस पी सिंह , सी डी ओ डॉ आर के सिंह, डीपीओ,आई.सी.डी. एस., मधुबनी, डॉ रश्मि वर्मा ,एस. आर.टी.एल.,डब्ल्यू. एच. ओ.डॉ राजेन्द्र सिंह , एस. एम.ओ., डॉ आदर्श वर्गीज़ , एस. एम.सी.यूनिसेफ प्रमोद कुमार झा सहित आई.एम.आई.प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी , बाल विकास परियोजना पदाधिकारी , प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक , प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक आदि मौजूद थे । भारत सरकार एवं राज्य सरकार टीकाकरण के लक्ष्य को 90 प्रतिशत से अधिक प्राप्त करने के लिए कृतसंकल्प है । इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वैसे सभी क्षेत्रों  की पहचान करके जहां बच्चे किसी न किसी कारण टीकाकरण से वंचित हो रहे हैं इस  विशेष अभियान के दौरान प्रतिरक्षित करने का निर्णय लिया गया है ।यह अभियान माह दिसंबर में  2 से लेकर 12 तक , माह जनवरी 2020 में 6 से लेकर 16 तक , माह फरबरी में 3 से लेकर 13 तक , तथा मार्च में 2 से 16 तक चलेगा । कार्यशाला में सभी को शत प्रतिशत सर्वेक्षण कार्य पूरा कर सत्र स्थल का चयन करने , देय सूची को अद्यतन कर संधारित करने , हर स्तर पर प्रचार प्रसार करने हेतु कार्य योजना बनाने का प्रशिक्षण दिया गया । यह अभियान जिला पदाधिकारी के विशेष देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की अगुवाई में विभिन्न सरकारी विभागों के समन्वय सहयोग से चलाया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग , पंचायतीराज विभाग , इंडियन मेडिकल एसोसिएशन , एन सी सी , एन एस एस , नेहरू युवा केन्द्र , स्वयं सेवी संस्था , धार्मिक लीडर आदि मुख्य रूप से सहयोग करेंगे । वर्तमान में जिले का टीकाकरण आच्छादन 83 प्रतिशत के स्तर पर है जिसे हर हाल में 90 प्रतिशत से ऊपर ले जाना है।  सिविल सर्जन डॉ मिथिलेश झा ने जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान का सघन पर्यवेक्षण किया जाएगा । इसकी तैयारी से लेकर सम्पादन तक पर विशेष नज़र रखी जा रही है । हर गतिविधि के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी गई है । यह अभियान राज्य भर के 36 जिलों के 227 प्रखंडों में चलाया जाएगा । जिले के 13 प्रखंड राजनगर , रहिका शहरी , बिस्फी , घोघरडीहा , फुलपरास , मधेपुर , लखनौर , लौकही , लदनियां , खुटौना , बाबूबरही , खजौली प्रखंडों में चलाया जाएगा । प्रशिक्षण जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एस एस झा ,यूनिसेफ के एस एम सी प्रमोद कुमार झा ,डब्ल्यू. एच. ओ. के एस. आर.टी.एल. डॉ राजेन्द्र जी ,एस. एम.ओ. डॉ आदर्श वर्गीज़ ने दिया । कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ मिथिलेश झा ने कई आवश्यक निर्देश दिए । डीपीओ,आई.सी.डी.एस. डॉ रश्मि वर्मा ने सभी सीडीपीओ को आंगनवाड़ी स्तर से लेकर ऊपर के स्तर तक सभी प्रकार के सहयोग देने हेतु सीडीपीओ को निदेशित किया साथ ही हर स्तर पर समन्वय सहयोग स्थापित करने हेतु कई सुझाव दिए। कार्यशाला को अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शम्भू प्रसाद सिंह , सीडीओ डॉ आर के सिंह ने भी संबोधित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: