मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : मधवापुर प्रखंड अंतर्गत बलवा गांव में ब्रह्मस्थान पर सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ नव दुर्गा युवा क्लब के द्वारा लोगों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया। नव दुर्गा युवा क्लब बलवा, अध्यक्ष गुड्डू कुमार, उप अध्यक्ष राकेश कुमार, कोसा अध्यक्ष पिंटू महतो, सचिव विनय कुमार के अध्यक्षता में सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहे। इनलोगो के क्लब के कार्य के संदेश के साथ-साथ संचालिका बिट्टू कुमारी के द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों सहित सभी ग्राम वासियों को सामाजिक कुरीति मसलन दहेज प्रथा, बाल विवाह, भ्रूण हत्या, स्वच्छता, शिक्षा, समाजिक अफवाह, महिलाओं का अधिकार, अश्लील गाना व आर्केस्ट्रा इन सब पर जागरूक किया गया। और खासकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की महत्व को बताते हुए अपने-अपने बेटी एवं बहू को आगे बढ़ाकर बेरोजगारी मुक्त बनाने हेतु साहस देने की अपील की। ग्राम वासियों को यह कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगा। वैसे यह कार्यक्रम 5 सालों से लगातार जागरूकता अभियान संस्था के द्वारा चलाया जा रहा है। लेकिन बलवा में यह दुसरी बार हुआ, जिससे वहां के लोगों में काफी हर्ष देखने को मिला।
सोमवार, 18 नवंबर 2019
मधुबनी : सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को किया जागरूक
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें