जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) मुसबानी प्रखंड मुख्यालय में आज प्रखंड स्तरीय रबी कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन प्रखण्ड प्रमुख पानमुनी मुर्मू, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी अजय कुमार रजक, कृषि वैज्ञानिक देवाशीष महतो द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यशाला में उपस्थित कृषि वैज्ञानिक महतो ने इस अवसर पर किसानों को रबी फसल यथा गेहूं, आलू, चना, सरसों आदि की खेती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रबी फसल का कैसे ज्यादा से ज्यादा उत्पादन किया जा सकता है साथ ही कीटनाशक का प्रयोग द्वारा कैसे रबी फसलों को सुरक्षित किया जा सकता है। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत किसानों को मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया। उन्होने बताया कि इस बीमा योजना के तहत निबंधन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2019 है। इस बीमा योजना द्वारा फसल नुकसान से बचने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान किया जाएगा। बीमा कंपनी रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले में गेहूं की खेती के लिए 71476 रुपए प्रति हेक्टेयर बीमित राशि है तथा 1072 रूपये प्रति हेक्टेयर किसान को प्रीमियम देना है। इसके अलावा आलू की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 1,51,467 रूपए बीमित राशि है एवं 7573 रूपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से राशि किसान को प्रीमियम के रूप में देना होगा। चने की खेती के लिए 37900 रुपए प्रति हेक्टेयर बीमित राशि एवं 569 रू प्रति हेक्टेयर प्रीमियम राशि निर्धारित की गई है। इस अवसर पर जनसेवक दीपक कुमार गिरी, दिपक कुमार बेरा, सनातन मार्डी समेत कृषक मित्र एवं कृषक उपस्थित थे।
शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019
जमशेदपुर : प्रखंड स्तरीय रबी कृषि कार्यशाला
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें