जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय में आज प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी सीमा कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के साथ बैठक आहूत किया गया। बैठक में अंचल कार्यालय से संबंधित कार्य जैसे म्युटेशन, जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र आदि पर विस्तार से चर्चा किया गया तथा ससमय कार्य निष्पादन हेतु निदेश दिया गया। साथ ही प्रखंड क्षेत्र में क्रियान्वित विभिन्न विकास योजनाओं यथा 14वें वित्त के तहत सौर ऊर्जा आधारित जलमीनार निर्माण, सोलर स्ट्रीट लाईट अधिष्ठापन, पेवर्स ब्लॉक निर्माण, मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं आदि की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रखंड कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी द्वारा मनरेगा में 100 मानव दिवस सृजित करने हेतु निदेशित किया गया।
मंगलवार, 17 दिसंबर 2019
Home
जमशेदपुर
झारखण्ड
जमशेदपुर : प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक
जमशेदपुर : प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल कर्मियों के साथ की समीक्षा बैठक
Tags
# जमशेदपुर
# झारखण्ड
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
झारखण्ड
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें