जमशेदपुर : उपायुक्त द्वारा आज सामग्री कोषांग का औचक निरीक्षण किया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 1 दिसंबर 2019

जमशेदपुर : उपायुक्त द्वारा आज सामग्री कोषांग का औचक निरीक्षण किया गया

dc-jamshedpur-inspact-election-work
जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) विधानसभा निर्वाचन 2019 के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला सुव्यवस्थित मतदान संपन्न करानेके लिए मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग भारत सरकार के निर्देशानुसार तय मानक केंद्रों मतदान संपन्न कराने हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की जिम्मेवारी सामग्री कोषांग की होती है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त पूर्वी शिवम द्वारा आज सामग्री कोषांग का औचक निरीक्षण किया गया एवं विधानसभा वार मतदान कर्मियों उपलब्ध कराए जाने वाली सामग्री की जांच की। मतदान कर्मियों को मतदान कराने संबंधी आवश्यक सामग्रियों के साथ ही उन्हें जीवन रक्षक दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाती है जिससे आपात स्थिति में मतदान कर्मी इन जीवन रक्षक दवाइयों का उपयोग कर सके। मतदान कर्मियों को संबंधित मतदान केंद्र की मतदाता सूची रजिस्टर ईवीएम को सील करने हेतु आवश्यक सामग्री बैलट पेपर पोस्टर सहित कई अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है।उपायुक्त द्वारा मतदान कर्मियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सामग्रियों की गुणवत्ता की भी जांच की।इस अवसर पर सामग्री को शाम के नोडल पदाधिकारी सह जिला योजना पदाधिकारी जिला पंचायत राज पदाधिकारी जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: