मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) : श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा शुक्रवार की देर रात्रि सदर अस्पताल, मधुबनी का औचक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, मधुबनी, श्री अजय कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी, मधुबनी, श्री सुनील कुमार, प्रभारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, मधुबनी, श्रीमती रेणु कुमारी समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। निरीक्षण के क्रम में सदर अस्पताल, मधुबनी में आवारा पशुओं एवं गंदगी को देख अप्रसन्नता व्यक्त की गयी। साथ ही प्रसूता वार्ड में भी व्याप्त गंदगी को देख कर उपस्थित कर्मियों एवं पदाधिकारियों को कड़ी फटकार लगायी। साथ ही वार्ड में बच्चों एवं प्रसूताओं के लिए ब्लोअर की व्यवस्था करने का निदेश दिया। साथ ही अस्पताल के विभिन्न वार्डो एवं उसके आस-पास ठंड से ठिठुर रहे मरीजों के परिजनों को कंबल दिया गया। उन्होंने सदर अस्पताल परिसर में व्याप्त गंदगी को लेकर डी.पी.एम. एवं सिविल सर्जन से स्पष्टीकरण पूछने का निदेश दिया।
शनिवार, 21 दिसंबर 2019
मधुबनी : डीएम के द्वारा किया गया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें