जमशेदपुर : पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 19 दिसंबर 2019

जमशेदपुर : पंचायतों में मनाया गया रोजगार दिवस

employement-day-jamshedpur
जमशेदपुर (आर्यावर्त संवाददाता) मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों में आज रोजगार दिवस मनाया गयाI प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचलाधिकारी अजय कुमार रजक ने पारूलिया पंचायत में उपस्थित होकर  रोजगार दिवस  के विषय में विस्तार रूप से जानकारी  उपस्थित लोगों को दिया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों को सुविधानुसार योजनाओं का लाभ देने पर चर्चा किया गया एवं मनरेगा जॉब कार्ड से संबंधित त्रुटियों का निवारण किया गया। साथ ही मनरेगा जॉब कार्ड बनाने का नया आवेदन प्राप्त किया गयाI पूर्व में जिन लोगों ने मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन दिए थे, उन लाभुकों को मुखिया के हाथों जॉब कार्ड प्रदान किया गयाI रोजगार दिवस के अवसर पर मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, पंचायत के सभी कर्मचारी, रोजगार सेवक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: