झारखण्ड : तीसरे चरण में 17 विधानसभा में 309 प्रत्याशी किस्मत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 15 दिसंबर 2019

झारखण्ड : तीसरे चरण में 17 विधानसभा में 309 प्रत्याशी किस्मत

बिहार से झारखंड के प्रवासी प्रभारी राजन क्लेमेंट साह ने कहा कि  277 पुरूष व 32 महिला प्रत्याशी किस्मत अजमा रहे हैं। बीजेपी  से 15   पुरूष व 01महिला मैदान में हैं।
third-phase-jharkhand-election
बरही,15  दिसम्बर। झारखंड में वृहस्पतिवार को तीसरे चरण में होने वाली 17 विधानसभा सीटों के लिए नेताओं की ओर से वोट की सार्वजनिक अपील मंगलवार को बंद हो गयी। रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा विधानसभा सीटों पर शाम पांच बचे तक प्रचार करने के बाद उम्मीदवारों के प्रतिनधि  केवल व्यक्तिगत संपर्क के जरिए ही मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं। तीसरे चरण के लिए 12 दिसंबर को मतदान होने हैं। इन 17 सीटों पर 309 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटें आठ जिलों में स्थित हैं। इनमें कोडरमा जिले में कोडरमा, हजारीबाग जिले में हजारीबाग, बरकट्ठा, बरही और मांडू, चतरा जिले में सिमरिया, रामगढ़ जिले में बड़कागांव और रामगढ़, गिरिडीह जिले में धनवार, बोकारो जिले में गोमिया और बेरमो, सरायकेला-खरसावां जिले में ईचागढ़ और रांची जिले में सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके शामिल हैं। कुल मतदाता  56,06,743 व कुल मतदान केंद्र 7016 है। इस चरण की 17 सीटों में से  सिमरिया और कांके अनुसूचित जाति तथा खिजरी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। 14 सीटें सामान्य कोटि की हैं। इनमें 277 पुरुष और 32 महिला प्रत्याशी हैं। तीसरे चरण में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 31 प्रत्याशी हैं। तीसरे चरण के विधानसभा क्षेत्रों में इस बार ईचागढ़ में सबसे अधिक 31 उम्मीदवार हैं। वहीं, सबसे कम 11 उम्मीदवार कांके में हैं। सभी सीटों की बात करें तो वर्ष 2014 में इन पर कुल 289 उम्मीदवार ही थे। इस बार यह संख्या बढ़कर 312 हो गई है। वर्ष 2009 के विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर कुल 322 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। रांची और कांके में सबसे कम 12-12 प्रत्याशी हैं। बड़कागांव, रामगढ़, खिजरी, रांची और हटिया सीट में सबसे ज्यादा चार-चार महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

पांच विधानसभा क्षेत्रों में पांच बजे तक मतदान
विधानसभा चुनाव में मतदान की अवधि सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक रखी गई है। पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की अवधि शाम पांच बजे तक रखी गई है। ये विधानसभा क्षेत्र रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि तीसरे चरण में भी  रामगढ़, हजारीबाग और रांची विधानसभा क्षेत्र में बूथ ऐप का इस्तेमाल होने जा रहा है। इससे पहले दूसरे चरण में जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम और चाईबासा में बूथ ऐप का इस्तेमाल हो चुका है. इसके अलावा देवघर (एससी), गांडेय, बोकारो औऱ झरिया विधानसभा क्षेत्र में भी बूथ ऐप का उपयोग किया जाना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि इससे यह भी आसानी से पता चल जाएगा कि कितने पुरुष औऱ कितनी महिला मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही बूथ ऐप से मतदान केंद्रों में मतदाताओं की पहचान आसानी से की जा सकेगी और इस ऐप से मतदानकर्मियों को मतदान से जुड़े कार्यों को संपादित करने में काफी सहूलियत होगी। 

आधे से अधिक सीटों पर लगेंगी दो-दो बैलेट यूनिट
तीसरे चरण की कुल 17 सीटों में से नौ सीटों के मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए दो-दो बैलेट यूनिटें लगानी पड़ेंगी। इन सीटों पर 16 या इससे अधिक उम्मीदवार हैं। इनमें कोडरमा, ईचागढ़, हटिया, बेरमो, सिमरिया, मांडू, रामगढ़, बड़कागांव तथा बरकट्ठा शामिल हैं।

तीसरे चरण में यहां इतने प्रत्याशी

विस क्षेत्र -  2009 - 2014 - 2019

कोडरमा -       16      -     16    -    19

ईचागढ़ -          27      -     24    -    31

सिल्ली -           17      -     11    -    15

खिजरी -           24     -      25    -   14

रांची -               18      -    17     -  12

हटिया -             23      -     29    - 22

कांके -               20      -     14    - 11

बेरमो -                23      - 12       - 20

गोमिया -             22       - 14        - 15

धनवार -              10       - 13       - 14

सिमरिया -            12       - 13        - 18

हजारीबाग -           20       - 21       - 15

मांडू -                    21        - 16        - 22

रामगढ़ -                 18        - 17       - 25

बड़कागांव -             22        - 20       - 24

बरही -                     12        - 14       - 14

बरकट्ठा -                   17         - 13     - 20

कुल -                       322      - 289 - 312

बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बरही विधानसभा के मतदाताओं को संबोधित किए थे।बरही  विधानसभा के  विधायक मनोज यादव ने कांग्रेस को टा-टा बाई-बाई करके बीजेपी में शामिल हुए हैं.इसके कारण बरही प्रतिष्ठा वाली सीट बन गयी है। बिहार से झारखंड के प्रवासी प्रभारी राजन क्लेमेंट साह ने कहा कि  277 पुरूष व 32 महिला प्रत्याशी किस्मत अजमा रहे हैं। बीजेपी  से 15   पुरूष व 01महिला मैदान में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: