बीजिंग 08 फरवरी (स्पूतनिक) चीन के हुबेई प्रांत में कोरोना वायरस से 81 और लोगों की मौत के साथ प्रांत में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 699 हो गयी। प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को बताया कि 24 घंटों में इस प्रांत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 22,112 से बढ़कर 24,953 हो गयी है। 1,100 से अधिक लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 722 हो गयी है, जबकि 34,546 लोगों में इस संक्रमण के पाये जाने की पुष्टि हुई है। गौरतलब है कि दिसंबर में चीन के वुहान शहर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था जिसके बाद से अब तक यह 25 से अधिक देशों में यह फैल चुका है।विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस के मद्देनजर गत सप्ताह वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की थी।
शनिवार, 8 फ़रवरी 2020
चीन के हुबेई में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 699 हुई
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें