नयी दिल्ली 07 फरवरी, आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी के 240 सांसदों पर दिल्ली की तमाम विधानसभाओं में खुलेआम रुपया और शराब बांटने का आरोप लगाते हुए कहा है कि वे (भाजपा नेता) विधानसभा चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा,“मैंने कल ही मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात कर, इस बात की आशंका जताई थी कि भाजपा दिल्ली में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसा और शराब बांटने जैसे तमाम हथकंडे अपनाएगी। सुबह से इस प्रकार की खबरें भी आना शुरू हो गई हैं। कल भी इस प्रकार की कुछ सूचनाएं मिली थी, जो हमने पत्रकार साथियों के साथ साझा की थी।”
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020
भाजपा के 240 सांसद दिल्ली में रुपया,शराब बंटवा रहे : आप
Tags
# देश
# राजनीति
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
राजनीति
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें