मुंबई 06 फरवरी, भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री रानी चटर्जी को आने वाली फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला 2 बेहद पसंद आयी है। रानी चटर्जी ने फिल्म ससुरा बड़ा पैसा वाला से डेब्यू किया था। इस फिल्म का दूसरा पार्ट 21 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। फ़िल्म के प्रीमियर में शिरकत करने पहुंची रानी चटर्जी ने फ़िल्म को बेहतरीन बताया और कहा कि यह फ़िल्म दर्शकों को पिछली फिल्म की याद दिलाने वाली है। फ़िल्म के गाने बेहद अच्छे हैं। यह पूरी तरह भोजपुरी फ़िल्म है। रानी चटर्जी ने ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’ के सेट की बातों को साझा करते हुये कहा कि जब हमारी फ़िल्म आयी, तब कई लोगों ने सौ -सौ बार फ़िल्म देखी थी। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं सभी को फ़िल्म पसंद आई थी। इसलिए मैं उम्मीद करूंगी कि अब फ़िल्म के दूसरे पार्ट ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला 2’ को भी उतना ही प्यार मिलेगा। फ़िल्म में अथर्व सिंह और नेहा प्रकाश नये कलाकार हैं और दोनों ने कमाल का काम किया है। जिस तरह मेरी फ़िल्म के बाद इंडस्ट्री में कई बदलाव आये, उस तरह यदि इस फ़िल्म से बदलाव आता है तो यह मेरे लिए गर्व की बात होगी। फ़िल्म को 100 प्रतिशत सफलता मिलने वाली है क्योंकि किसी भी हिट फिल्म को दुहराया जाता है तो उससे नुकसान नहीं होता है। रानी चटर्जी ने कहा, “इस फ़िल्म का टाइटल मेरे दिल के करीब है। इस फ़िल्म और अजय सिन्हा की वजह से मैं आज एक मुकाम पर हूं। मेरी शुभकामनाएं फ़िल्म के साथ हैं और मैं दर्शकों से कहना चाहूंगी कि जिस तरह मेरी फिल्म को आपने गोल्डन जुबली बनाया था और बम्पर ओपनिंग दिया था। उसी तरह आप इस फ़िल्म को भरपूर प्यार दें। मैं भले विजुअली फ़िल्म में नहीं हूं, लेकिन जब भी 'ससुरा बड़ा पैसा वाला' का नाम आएगा। तब मेरी भी चर्चा जरूर होगी। ” फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक अजय सिन्हा ने कह, “नेहा और अथर्व के जरिये रानी और मनोज तिवारी के किरदार को मेंटेन करने की जिम्मेदारी हमारी थी। हमने यह कोशिश की है। बाकी दर्शक तय करेंगे। मेरे लिए सिनेमा पूजा है और दर्शक मेरे भगवान हैं। यही वजह है कि मैंने एक बार फिर से प्रयोग करते हुए ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला 2’ बनायी है।”
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020
रानी चटर्जी को पसंद आयी ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला 2’
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें