अमेठी रायबरेली के लिए हजारों करोड़ दिये मोदी सरकार ने : ईरानी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

अमेठी रायबरेली के लिए हजारों करोड़ दिये मोदी सरकार ने : ईरानी

crores-for-amethi-bareli-smriti-irani
नयी दिल्ली 10 फरवरी, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पार्टी के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आज कहा कि वे भले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पक्षपात के आरोप लगाते हों लेकिन श्री मोदी की सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के नाम पर बने दो विश्वविद्यालयों सहित रायबरेली अमेठी के विकास के लिए खुल कर आवंटन किया है। लोकसभा में आम बजट पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए श्रीमती ईरानी ने कहा, “बार बार कहा जाता है कि मोदी सरकार भेदभाव करती है लेकिन रायबरेली में राजीव गांधी पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के लिए 600 करोड़ रुपए और फुरसतगंज में बने एविएशन विश्वविद्यालय के लिए 200 करोड़ रुपए आवंटित किये हैं। रायबरेली सुल्तानपुर प्रतापगढ़ सड़क के निर्माण के लिए 3000 करोड़ रुपए दिये हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं: