नयी दिल्ली, 06 फरवरी, आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह को गुरुवार को चुनाव आयोग ने आपत्तिजनक बयान पर नोटिस जारी किया। राज्य सभा सदस्य श्री सिंह को यह नोटिस उनके दो फरवरी के उस विवादित बयान पर दिया गया है जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बवाल कराने की तैयारी का आरोप लगाया था। भाजपा ने इस बयान को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की थी। आयोग ने श्री सिंह को नोटिस जारी करते हुए शुक्रवार सात फरवरी को 12 बजे तक जवाब मांगा है । दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आठ फरवरी को मतदान होना है। आज शाम छह बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो जायेगा। श्री सिंह ने दो फरवरी को अंदेशा जताया था कि शाहीन बाग और जामिया इलाके में बड़ा बवाल हो सकता है। उन्होंने कहा था कि वह दिल्ली के लोगों और चुनाव आयोग को पहले से ही इस बारे में सतर्क करना चाहता है। सांसद ने कहा था कि भाजपा दिल्ली विधानसभा में हार के डर से बौखलाई हुई है और दो फरवरी को शाहीन बाग में कोई बड़ा बवाल कराना चाहती है। गौरतलब है कि शाहीन बाग में नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) के विरोध में पिछले 50 दिन से अधिक समय से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन पर राजनीतिक दल एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में पीछे नहीं हैं।
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020
चुनाव आयोग का संजय सिंह को नोटिस
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें