प्रलयंकारी भीषण बाढ़ की चपेट में आई कुशहा त्रासदी पर बनी फ़िल्म "लव यू दुल्हिन"
बेगूसराय (अरुण शाण्डिल्य) श्रीरामजानकी फिल्म्स के बैनर तले बनी मैथिली फ़िल्म "लव यू दुल्हिन" मिथिला वासियों के साथ साथ मैथिली भाषा के लिए एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सम्पूर्ण मिथिला के लिये गौरव का विषय बना हुआ है।साथ ही मैथिली सिनेमा उद्योगों के लिए भी फीचर फिल्म निर्माण का एक सशक्त जरिया बना दिया है।भारत की राजधानी दिल्ली के पिभीआर जैसे सिनेमाघरों में धूम मचाने के अब बिहार के कई सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।दिल्ली के विकासपुरी और प्रशांत विहार के सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला।बिहार के क्षेत्रीय भाषा में बनी किसी फिल्म को इतना समर्थन मिला है तो वह है लव यू दुल्हिन।जो तीन दिनों तक एकदम हाउसफ़ुल रही।अब बिहार में भी बिहार वासियों के लिए गौरव की बात होगी जो बिहार के विभन्न शहरों के सिनेमाघरों में प्रदर्शित अपनी भाष मैथिली को बढ़ावा देने के ख्याल से बनी इस फ़िल्म को दर्शक अपना स्नेह और प्यार देंगे।यह फ़िल्म कल दिनांक 07 फरवरी 2020 से बेगूसराय के दीपशिखा के पर्दे पर अपना जलवा बिखेरेगी "लव यू दुल्हिन" इस फ़िल्म को कुशहा में आई भीषण बाढ़ की त्रासदी को लेकर निर्माण किया गया है।भाषा इसकी बेगूसराय में बोले जानेवाली मैथिली और अंगिका का मिश्रण है।इस फ़िल्म के केंद्र में विकास,आलोक,अक्षिता पूजा पाठक,प्रतिभा पाण्डे, शुभनारायण झा,विजय मिश्रा एवं अमित आमिय कश्यप हैं।इस फ़िल्म को निर्देशित किया है मनोज श्रीपति ने और कैमरा अमित जी, एडिटिंग,डबिंग फोनिक्स लैब (उड़ीसा)के विजय कुमार द्वारा किया गया है।इस फ़िल्म के निर्माता है विष्णु पाठक,रजनीकान्त पाठक।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें