मधुबनी : जयनगर में सांस्कृतिक केन्द्र(कल्चर्ड सेन्टर) निर्माण हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा दी गयी अनापत्ति - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 8 फ़रवरी 2020

मधुबनी : जयनगर में सांस्कृतिक केन्द्र(कल्चर्ड सेन्टर) निर्माण हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा दी गयी अनापत्ति

madhubani-dm-noc-for-jaynagar-cultural-center
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर के प्रस्ताव के आलोक में सांस्कृतिक केन्द्र(कल्चर्ड सेन्टर) निर्माण हेतु अनापत्ति दी गयी है  पदाधिकारी, जयनगर के द्वारा जयनगर अंचल के मौजा-वेला वेलही, थाना नं0-119 के अंतर्गत सांस्कृतिक केन्द्र(कल्चर्ड सेन्टर) के लिए भूमि उपलब्धता से संबंधित प्रतिवेदन के साथ प्रस्ताव/अभिलेख अनुशंसा के साथ भेजा गया। प्रस्ताव में अंचल अधिकारी, जयनगर एवं अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन एवं अनुशंसा के आलोक में प्रस्तावित खाता, खेसरा, रकवा की भूमि में 0.30 एकड़(तीस डिसमील) भूमि पर जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा सांस्कृतिक केन्द्र(कल्चर्ड सेन्टर) निर्माण हेतु अनापत्ति दी गयी है।  प्रस्तावित भूमि वेला वेलही थाना नं. 119, खाता सं0 3232 नया, खेसरा नं0 203, रकवा(एकड़ में) 22.99 प्रस्तावित रकवा(एकड़ में) 0.30 किस्म-प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, रैयत अनबाद बिहार सरकार है। जिसका चौहद्दी उत्तर में अनुमंडल कार्यालय, दक्षिण में नीज, पूरब में अनुमंडल कार्यालय का दीवाल तथा पश्चिम में नीज खेसरा है। इस आशय की जानकारी सभी संबंधितों यथा- उप निदेशक-सह-जिला योजना पदाधिकारी, मधुबनी, अंचल अधिकारी, जयनगर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जयनगर, भूमि सुधार उप-समाहत्र्ता, जयनगर, अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर तथा प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना को दी गयी है।

कोई टिप्पणी नहीं: