बिहार : बिंदा देवी के निधन होने से वार्ड पार्षद का रिक्त पद उनकी बहू नीता राय ने बचा ली - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020

बिहार : बिंदा देवी के निधन होने से वार्ड पार्षद का रिक्त पद उनकी बहू नीता राय ने बचा ली

neeta-rai-won-ward-26-electionपटना,13 फरवरी। पटना नगर निगम के वार्ड संख्या-26 में उपचुनाव। इस वार्ड के वार्ड पार्षद बिंदा देवी थीं। उनका असामयिक निधन होने से वार्ड पार्षद का रिक्त पद हो गया गया। इस वार्ड का उपचुनाव कराने की घोषणा की गयी। घोषित उपचुनाव में नीता राय प्रत्याशी बनीं। मृतक वार्ड पार्षद बिंदा देवी की बहु   नीता राय हैं।उनका मुकाबला सीधी लड़ाई कंजू देवी के साथ हुई। सास बिंदा देवी की बहू नीता राय ने सीट बचा ली। कांटे की टक्कर में नीता ने लंबे समय तक वार्ड पार्षद रहे मल्लू यादव की पत्नी कंजू देवी को 334 मतों से हरा दिया। विजेता नीता राय को 3355 तो कंजू देवी को 3021 मत मिले। डीएम कुमार रवि ने मतगणना स्थल पटना समाहरणालय परिसर स्थित सामाजिक सुरक्षा कोषांग कार्यालय के पास प्रत्याशियों द्वारा किसी प्रकार का शिविर, बैनर, पोस्टर, झंडा लगाना प्रतिबंधित कर दिया था। धारा 144 लागू की गई। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही गयी।पटना नगर निगम के वार्ड 26 को नया पार्षद मिल गया। बिंदा देवी के निधन होने से वार्ड पार्षद का रिक्त पद उनकी बहू नीता राय ने बचा ली। कांटे की टक्कर में नीता ने लंबे समय तक वार्ड पार्षद रहे मल्लू यादव की पत्नी कंजू देवी को 334 मतों से हरा दिया। विजेता नीता राय को 3355 तो कंजू देवी को 3021 मत मिले। पांच राउंड में हुई मतगड़ना में कंजू देवी तीसरे और चौथे राउंड में नीता राय से आगे रहीं। कलेक्ट्रेट के सामाजिक सुरक्षा कोषांग वाले पुराने भवन में  सुबह आठ बजे से गहमागहमी के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई। मतगड़ना से पहले परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। बताते चलें कि पटना नगर निगम के वार्ड 26 के वार्ड पार्षद चुनाव के लिए मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ था। अपराह्न् चार बजे तक की जाने वाली वोटिंग के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचते थे। शाम तक बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव में कंजू देवी व नीता राय के बीच सीधी टक्कर टक्कर देखी जा रही थी। वार्ड-26 में कंजू देवी व नीता राय के बीच सीधी टक्कर थी। दो प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में रहने के कारण मुकाबला दिलचस्प हो गया था। मतदान के बाद जीत किसके ओर करवट लेगी ये कह पाना मुश्किल हो गया था। सभी अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा कर रहे थे। दो दिन पहले रविवार को दिए गए वोट में युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमार रवि ने मतदान निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की थी। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान किया गया था। वार्ड -27 की वार्ड पार्षद रानी कुमारी ने वार्ड-27 की विजेता नीता राय को बधाई दी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: