मोदी के व्यायाम के बहाने अर्थव्यवस्था पर राहुल का तंज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 2 फ़रवरी 2020

मोदी के व्यायाम के बहाने अर्थव्यवस्था पर राहुल का तंज

rahul-attack-modi
नयी दिल्ली 02 फरवरी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था की खराब हालत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। श्री गांधी ने रविवार को एक ट्वीट में श्री मोदी का हाथ, पैर और पीठ के व्यायाम करते हुए एक वीडियो भी साझा किया है। कांग्रेस नेता ने कहा है ,“ आदरणीय प्रधानमंत्री , कृपया अपने जादुई व्यायाम की दिनचर्या को कुछ बार और दोहराएं, हो सकता है कि इससे देश की अर्थव्यवस्था फिर से पटरी पर आ जाए।” श्री गांधी ने ट्वीट में हैश टैग मोदीनिक्स भी लिखा है। वीडियो में प्रधानमंत्री नंगे पैर घास और गोल पत्थरों पर चल रहे हैं और हाथों को ऊपर नीचे तथा दायें - बायें हिला रहे हैं तथा एक अन्य बड़े पत्थर पर पीठ और घुटने का व्यायाम कर रहे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: