मधुबनी (अनुराग कुमार) बिहार राज संघर्ष समन्वय समिति के आवाहन पर 17 फरवरी 2020 से अनिश्चितकालीन हड़ताल आज छठे दिन प्रखंड संसाधन केंद्र जयनगर पर जारी रहा। इस हड़ताल के समर्थन में जयनगर प्रखंड के नियोजित शिक्षक शिक्षिका ने भाग लिया। जिसकी अध्यक्षता संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक बैजनाथ यादव सचिव राम रत्न महतो द्वारा किया गया। यह हड़ताल समान काम समान वेतन एवं पुराने शिक्षकों की भांति सेवा शर्त जब तक सरकार नहीं देगी,तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस हड़ताल सभा मे स्थानीय खजौली विधानसभा के राजद विधायक सीताराम यादव ने पहुँचकर संघर्ष समिति को समर्थन दिया। शिक्षकों का समान काम समान वेतन का मांग जायज और संवैधानिक बताया।आश्वासन दिया राजद विधानसभा सत्र में भी जोरदार तरीके से इस बात को उठाने की काम करेगी।विधायक ने सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा अपनी संवैधानिक मांग के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे और संघर्ष करते रहे जब तक आपलोगो के मांग को सरकार मान ना ले।
बाइट- सीताराम यादव राजद विधायक खजौली विधानसभा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें