सोनिया, राहुल, प्रियंका,मनमाेहन ने किया मतदान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 8 फ़रवरी 2020

सोनिया, राहुल, प्रियंका,मनमाेहन ने किया मतदान

sonia-manmohan-rahul-priyanka-voted
नयी दिल्ली 08 फरवरी, दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में मतदान किया। श्रीमती गांधी सुबह निर्माण भवन मतदान केंद्र पर पहुंची और वोट डाला। उनके साथ उनकी पुत्री श्रीमती वाड्रा भी थी। श्रीमती वाड्रा ने इस अवसर लोगों से वाेट डालने की अपील भी थी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पत्नी गुरशरण कौर ने भी इसी मतदान केंद्र पर वोट दिया। श्री गांधी ने औरंगजेब लेन के एनपी सीनियर सैकंड्री स्कूल में बने मतदान केंद्र पर मतदान किया। श्रीमती वाड्रा ने लोधी एस्टेट के सरदार पटेल विद्यालय में मतदान करने के लिए गयी और वोट डाला। दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। इसमें आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। 

कोई टिप्पणी नहीं: