ट्रंप को महाभियोग में मिली राहत, सीनेट में विपक्ष हुआ पस्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 1 फ़रवरी 2020

ट्रंप को महाभियोग में मिली राहत, सीनेट में विपक्ष हुआ पस्त

trump-relief
वाशिंगटन, 01 फरवरी, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अगले सप्ताह होने वाली महाभियोग की प्रक्रिया पर सुनवाई से पहले शुक्रवार को सीनेट ने विपक्ष के नये गवाहों की अनुमति माने जाने वाले प्रस्ताव को खारिज कर दिया। रिपब्लिकन पार्टी की बहुमत वाली सीनेट ने शुक्रवार को 49 के मुकाबले 51 वोट डालकर विपक्ष के सदन में नये गवाहों को पेश करने वाले प्रस्ताव को खारिज कर दिया। दो रिपब्लिकन सीनेटरों ने डेमोक्रेट के पक्ष में वोट किया लेकिन वह बहुमत साबित करने से चूक गये। सीनेट के अल्पसंख्यक नेता चार्ल्स शूमर ने पत्रकारों से बातचीत में इसे ‘अत्यंत दुखद’ बताया है। न्यूयॉर्क से डेमोक्रेटिक पार्टी के सीनेट सदस्य ने कहा, “अमेरिका में सीनेट को अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाने के लिये इस दिन को याद किया जाएगा। ” श्री ट्रंप की डिफेंस टीम और महाभियोग के अभियोजकों के बीच हुई घंटों की बहस के बाद सीनेट ने शुक्रवार को गवाहों को बुलाने का फैसला लिया। जिसके बाद दोनों तरफ के सीनेटरों ने एक हफ्ते से ज्यादा चले सवालों -जवाब में हिस्सा लिया। व्हाइट हाउस के उप वकील पैट्रिक फिलबिन ने शुक्रवार को कहा कि सीनेट यहां वो खोजी कार्य करने के लिये नहीं है जो हाउस नहीं कर सकता है। महाभियोग केवल सीनेट में चलाया जा सकता है और इसके लिए दो तिहाई बहुमत या 67 सीनेटरों की जरूरत होगी। इस समय सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के 53 और डेमोक्रेटिक पार्टी के 45 और दो निर्दलीय सीनेटर हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं: