विष्णुदत्त शर्मा भाजपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष नियुक्त - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 15 फ़रवरी 2020

विष्णुदत्त शर्मा भाजपा के मध्यप्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

vishnu-dutt-sharma-mp-bjp-president
भोपाल, 15 फरवरी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय संगठन ने आज पार्टी के खजुराहो से सांसद विष्णुदत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हाे गयी है। श्री शर्मा निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का स्थान लेंगे। श्री विष्णुदत्त शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से वर्षों तक जुड़े रहे और वर्तमान में वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री थे। उनकी युवाओं में पूरे देश में बेहतर पकड़ मानी जाती है। श्री शर्मा की नियुक्ति के मायने यह निकाले जा रहे हैं कि केंद्रीय संगठन अब राज्य में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाएगा। श्री शर्मा पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में खजुराहो से सांसद चुने गए हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: