जयनगर/मधुबनी (अनुराग कुमार) मधुबनी जिले के जयनगर शहर में सुबह स्वास्थ्य को संतुलित बनाने के लिए टहलने वाले युवाओं ने मॉर्निंग वॉक ग्रुप बनाकर कुछ अच्छा करने के लिए ठान लिया। इस ग्रुप के सदस्यों ने प्रकृति की रक्षा जलवायु प्रदूषण मे बेतहाशा बृद्धि को रोकने के लिए वृक्षारोपण करने का निर्णय लेकर चौतीस सप्ताह से इस पुनीत कार्य को करते आ रहे हैं।इसी कड़ी में इन युवाओं ने जयनगर प्रखंड क्षेत्र के शिलानाथ धाम के नजदीक कुआढ में नव निर्मित विधुत शक्ति उपकेंद्र परिसर में चौबीसवें सप्ताह पेड़ लगाने का कार्यक्रम सम्पन्न किया।इन युवाओं ने पर्यावरण को बचाने हेतु पेड़ लगाओ अभियान के तहत इसकी शुरूआत किया था। जिससे समाज के लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक रविवार को जयनगर के विभिन्न जगहों पर पेड़ लगाया जा रहा है। इस कार्य को निरन्तर जारी रखा जाएगा।
रविवार, 15 मार्च 2020
Home
बिहार
मधुबनी
मधुबनी : युवाओ ने पर्यावरण एवं जलवायु को प्रदूषित होने से बचाव के लिए किया पौधारोपण।
मधुबनी : युवाओ ने पर्यावरण एवं जलवायु को प्रदूषित होने से बचाव के लिए किया पौधारोपण।
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें