चाईबासाः लॉकडॉउन में 18 परिवारों पर अनाज का संकट, मामला संज्ञान में आते ही एक्टिव हुआ प्रशासन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 अप्रैल 2020

चाईबासाः लॉकडॉउन में 18 परिवारों पर अनाज का संकट, मामला संज्ञान में आते ही एक्टिव हुआ प्रशासन

मझगांव प्रखंड अंतर्गत नयागांव पंचायत के ग्राम पुरतीसाई निवासी 18 परिवार के लोगों को नहीं अनाज नहीं मिलने के कारण दर-दर भटकने को मजबूर हो गए है. वहीं बीडीओ ने कहा कि मामला संज्ञान में आते ही सभी गरीब परिवारों को अनाज वितरण करवाया जा रहा है. 
18-faimily-food-problame-lock-down
चाईबासा (आर्यावर्त संवाददाता) कोरोना वायरस महामारी के कारण देशभर में हुए लॉकडाउन से जनता बेहाल है. पश्चमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड अंतर्गत नयागांव पंचायत के18 परिवार के लोगों को अनाज नहीं मिलने के कारण वो दर-दर भटकने को मजबूर हो गए है. केंद्र और राज्य सरकार के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन दिन रात एक कर राहत सामग्री पहुंचाने के लिए अथक प्रयास कर रही है, ताकि गरीब परिवार के एक भी सदस्य का मौत भूख से न रह पाए. लोग अनाज के लिए घर से बाहर न निकले, लेकिन कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सरकारी कर्मियों की लापरवाही के कारण राशन कार्ड से वंचित 18 परिवार को भोजन नहीं मिल पा रहा. पीड़ितों का कहना है कि कई बार पंचायत, मुखिया तो कई बार स्थानीय मानकी से अनाज के लिए गुहार लगा चुके है. स्थानीय इलाका मानकी राज निकेश पिंगुवा ने इन सभी का सूची बनाकर प्रखंड कार्यालय में जमा करवाया है, ताकि गरीब परिवारों को इस महामारी के कारण हुई लॉकडाउन में इन गरीब परिवारों को कुछ राशन मुहैया हो सके. वहीं वीरेंद्र किंडो, बीडीओ मझगांव ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं था. सभी गरीब परिवारों को अनाज वितरण करवाया जा रहा है, और अब जो भी छूटा हुआ है उन सभी को अनाज 1 से 2 दिन में मुहैया करवाया जाएगा. ललित पाठ पिंगुवा पंचायत मुखिया नयागांव ने कहा कि सभी लाभुकों को खरीद कर अनाज वितरण कर दिया गया है

कोई टिप्पणी नहीं: