पटना 29 अप्रैल, भाकपा-माले की बिहार राज्य कमिटी ने चर्चित अभिनेता इरफान खान के असमायिक निधन पर गहरा शोक जताया है. अपने शोक संदेश में पार्टी ने कहा है कि हमने असमय ही एक बेहतरीन अभिनेता खो दिया. हाल के दिनों में उन्हें एक दुर्लभ बीमारी हुई थी. इलाज कराकर वे वापस लौट आए थे और फिर ‘अंग्रेजी मीडियम’ फिल्म भी पूरी की. हम सबों को उम्मीद हो चली थी कि इरफान वापस लौट आए हैं. लेकिन आज यह दुखद खबर आई. इरफान खान अपने सामाजिक सरोकारों से जुड़े संजीदा अभिनय के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. उनके निधन से फिल्म जगत और पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है.
गुरुवार, 30 अप्रैल 2020
अभिनेता इरफान खान के असमायिक निधन पर भाकपा-माले ने जताया शोक
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें