मधुबनी : मधुबनी में कांग्रेस ने किया मास्क साबुन वितरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 29 अप्रैल 2020

मधुबनी : मधुबनी में कांग्रेस ने किया मास्क साबुन वितरण

madhubani-congress-distribute-shop-mask
मधुबनी (आर्यावर्त संवाददाता) बिहार काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ,बिहार युवा काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुँजन पटेल के निर्देश पर मधुबनी जिला में युद्ध स्तर पर मास्क और साबुन का वितरण किया जा रहा हैं ।वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण रोक थाम के लिए  युवा कांग्रेस झंझारपुर के अध्यक्ष कौशल राजपूत के द्वारा  लोगों के बीच मास्क व साबुन का वितरण किया | कार्यकर्ताओं ने सड़क पर निकले लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क और साबुन का वितरण किया | लोगों को बेवजह घर से न निकलने की बात कहीं और सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन में अपना सहयोग निभाने की अपील की | लॉक डाउन का पालन करना, सोशल डिस्टेंस बनाकर रखना, समय समय पर हाथ धोते रहना के बारे में कार्यकर्ताओं ने लोगो को जागरूक किया । एनएसयूआई प्रदेश सचिव निशान्त भास्कर, रोहन सिंह , लोकेश सिंह भी साथ थे ।

कोई टिप्पणी नहीं: