बिहार : सर्वाधिक प्रभावित है पटना प्रमंडल के 6 जिले में 219 मरीज - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 मई 2020

बिहार : सर्वाधिक प्रभावित है पटना प्रमंडल के 6 जिले में 219 मरीज

पटना प्रमंडल को पटना में 44 ,नालंदा में 36 ,भोजपुर में 12 ,बक्सर में 51, रोहतास में 52 और कैमूर में 24 मरीज हैं। इस तरह पटना प्रमंडल में कुल 219 मरीज हैं।
corona-case-bihar
पटना,  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। इसके आलोक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा कर दी थी। इसके तहत प्रथम चरण में संपूर्ण लाॅकडाउन 24 मार्च से 14 अप्रैल तक रहा। इस बीच संपूर्ण लाॅकडाउन का द्वितीय चरण 15 अप्रैल से 03 मई तक लागू कर दिया गया है। अब एक बार फिर केंद्र सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन 3 की घोषणा कर दी है। 4 मई से 3 रा लॉकडाउन शुरू होकर आगामी 17 मई तक रहेगी। इस घोषणा के साथ पूरे देश में 55 दिनों का लॉकडाउन घोषित हो गया है। इस दौरान रेड जोन घोषित जिलों में ऑटो, सैलून आदि पर प्रतिबंध रहेगा। बता दें लॉकडाउन 2 की अवधि 3 मई को समाप्त होने वाली है। पूरे लॉकडाउन का शुक्रवार को 38वां दिन है। इस बीच बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 466 हो गयी है। इसमें 98 ठीक हो गये हैं। केन्द्र सरकार ने कोरोना संक्रमण को तीन जोन रेड, आॅरेंज और ग्रीन में विभक्त कर दिया है। इसके तहत बिहार में 5 रेड जोन में, 20 ऑरेंज जोन में और 13 ग्रीन जोन में जिले है। 

09 प्रमंडल है बिहार में
वैश्विक कोरोना के आलोक में रेड जोन में है। मुंगेर प्रमंडल अंतर्गत मुंगेर में 95,जमुई में 00,खगड़िया में 00,लखीसराय में 04 और शेखपुरा में 01 मरीज हंै। यहां पर कुल 100 मरीज हैं। पटना प्रमंडल को पटना में 44 ,नालंदा में 36 ,भोजपुर में 12 ,बक्सर में 51, रोहतास में 52 और कैमूर में 24 मरीज हैं। इस तरह पटना प्रमंडल में कुल 219 मरीज हैं। मगध प्रमंडल अन्तर्गत गया में 06, अरवल में 04,औरंगाबाद में 08, जहानाबाद में 04 और नवादा  में 04 मरीज हैं। यहां पर कुल 26 मरीज हैं। भागलपुर प्रमंडल अंतर्गत भागलपुर में 05 और बांका में 03 मरीज हैं। यहां पर कुल 8 मरीज हैं।तिरहुत प्रमंडल अंतर्गत मुजफ्फरपुर में 00, पूर्वी चंपारण में 05,पश्चिमी चंपारण में 05,शिवहर में 00, सीतामढ़ी में 06 और वैशाली(हाजीपुर) में 03 मरीज हंै। यहां पर कुल 19 मरीज हैं। सारण प्रमंडल अंतर्गत  सारण में 06, गोपालगंज में 18 और सीवान में 30 मरीज हैं। यहां पर कुल 54 मरीज हैं।दरभंगा प्रमंडल अंतर्गत दरभंगा में 05,बेगूसराय में 11, मधुबनी में 18 और समस्तीपुर में 00 है। यहां पर 34 मरीज हैं। कोसी प्रमंडल  अंतर्गत सहरसा में 00, मधेपुरा में 02 और सुपौल में 00 मरीज हैं। यहां पर कुल 02 मरीज हैं। पूर्णिया प्रमंडल अंतर्गत पूर्णिया में 01,अररिया में 01,कटिहार में 01 और किशनगंज में 00 मरीज हैं। यहां पर कुल 03 मरीज हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: