बिहार : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा संगठित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 जून 2020

बिहार : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा संगठित

bihar-bjp-minority-cell
पटना,21 जून । सभी दल गढ़ मजबूत करने में लग गये हैं। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा केवल मुस्लिम, सिख और ईसाई को ही प्रदेश स्तरीय मोर्चा के पदाधिकारियों के रूप में मनोनीत किया है। इसमें 47 मुस्लिम, 5 सिख और 2 क्रिश्चियन हैं।मोर्ची में प्रदेश मंत्री रहने वाले राजन क्लेमेंट साह को उपाध्यक्ष पद देकर पदोन्नत किया गया है।पिछले तीन साल में साह बेहतर से बेहतर कार्य अंजाम समुदाय व पार्टी को दिया है। इस बार क्लारेंस पीटर को प्रवक्ता बनाया है। प्रवक्ता बनते ही प्रदेश अध्यक्ष व मोर्चा अध्यक्ष का गुणगान करने लगे। आपलोगों के मार्गदर्शन में समुदाय का कार्य बेहतर से बेहतर करेंगे। आज भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष तुफैल कादरी ने 54 सदस्यीय बिहार प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। बिहार राज्य सरकार ने प्रदेश के अल्पसंख्यक वर्ग में मुस्लिम, सिख, पारसी, बौद्ध और इसाई नागरिकों को चिन्हित किया है। मगर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा में केवल मुस्लिम, सिख और ईसाई को ही पदाधिकारी बनाया गया है। इनके बल पर ही बिहार के चुनावी वैतरणी को पार करेंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी तीन वर्षों के लिए मनोनीत हुए हैं। इनकी अभिलाषा है कि आगामी चुनाव में मोर्चा के पदाधिकारियों को भी पर्चा मिले ताकि किस्मत अजमा सके। मोर्चा के नेताओं का कहना है कि इस समय मात्र एक अध्यक्ष के बल पर बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग संचालित है। इसे अन्य सदस्यों से भरने का आग्रह नीतीश सरकार से किये हैं। अध्यादेश लागू होने के पूर्व अल्पसंख्ंयक आयोग को गतिमान बना ही दिया जाए।सूची के अनुसार 47 मुस्लिम, 5 सिख और 2 क्रिश्चियन को बिहार प्रदेश के पदाधिकारी बनाया गया है।

इसमें 1 अध्यक्ष तुफैल कादरी, 2 महासचिव सरदार मनप्रीत सिंह और मो. साकिब जमानी,9 उपाध्यक्ष मो. कलाम (मोतिहारी) , मो.अफजल इंजिनियर (बेगूसराय) ,अनवर टीटू बड़वाल (किशनगंज), राजन क्लेमेंट साह (पटना), मो.फिरोज अंसारी(गोपालगंज), मो.सिकन्दर (समस्तीपुर), मो.नौशाद अहमद (पटना) और मो.नुर आलम (वैशाली)। 5 मंत्री मो. कौतेबा कैसर (बेतिया), मो.मोती (अररिया) , मुन्नी खातुन (सीतामढ़ी ) ,मो.सिकन्दर (समस्तीपुर) और खुदादाद ईमाम (उजियारपुर) हैं। 1 कोषाध्यक्ष सरदार उपकार सिंह (पटना) और 1 आईटी सेल प्रोफेसर मो. इम्तियाज आलम (विभुतिपुर)। 8 प्रवक्ता मो. रूमान अहमद शाबरी (समस्तीपुर), मो. नफीस चांद (सहरसा), सरदार अमित सिंह (पटना), मो.तनवीर (गोपालगंज), मो.मसुददुल हसन (मुजफ्फरपुर), शबाना आजमी (नवगछिया) ,  तबस्सुम प्रवीण (सुपौल) और क्लारेंस पीटर (पटना) हैं। 2 मीडिया प्रभारी मो. जमाल हसनैन (पटना) और मो. दिलशाद अहमद (पटना) सह प्रभारी हैं। 1 मोर्चा कार्यालय प्रभारी मो. आफताब आफो (पटना) हैं।कार्य समिति 26 सदस्य हैं मो.युसुफ रसुल (पटना) , मो. फैयाज काजमी (पटना), मो. सिराजुद्दीन (बगहा ), मो. मिराज अंसारी (छपरा), मो. हसनैन अंसारी (गोपालगंज), मो.  हामिद रजा टुन्ना ( मुजफ्फरपुर), मो. अफजल इमाम (सीतामढ़ी) ,  मो. अफजल रहमान( शिवहर) , मो. अरसी (मधुबनी) , मो. जसीम खान (मधेपुरा), मो.शाकिब जया (बेगूसराय), मो. जाबिर हुसैन (पूर्णिया), मो.शहाबुद्दीन (भागलपुर), मो. जीमल रहमान (पप्पू) कटिहार, मो.शकील खान (खगड़िया) , मो. मुकीम (मुंगेर) , मो. महफूज आलम (जमुई),मो. शहजाद आलम (बाढ़), मो.अनवर खान (पटना) , मो.खुशनुद आलम (आरा) , मो. ताजुद्दीन (मोतिहारी), मो.कुददुस अंसारी (पटना), मो.साहिल अंसारी (बेगूसराय), मो. रब्बान (बेगूसराय), मो. मजीद आलम (बक्सर) और शकीला बानो (पटना) हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: