दरभंगा के करजापट्टी में टुटा भीमा बाँध - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

दरभंगा के करजापट्टी में टुटा भीमा बाँध

नए इलाके में फैला बाढ़ का पानी, ग्रामीणों के सहयोग से प्रशासन ने रोका पानी की धार
karjapatti-daam-darbhanga
दरभंगा के करजापट्टी में टुटा भीमा बाँध , नए इलाके में फैला बाढ़ का पानी, ग्रामीणों के सहयोग से प्रशासन ने रोका पानी की धार , दरभंगा ज़िले के करजापट्टी में आज सुबह सबेरे अधवारा समूह की नदी पर बना भीमा बाँध टूटने से नए इलाके में तेज़ी से बाढ़ का पानी फैलने लगा | बाँध टूटने की खबर जंगल में आग की तरह फ़ैल गयी | बिना समय गवाए ग्रामीण बाँध के पानी को रोकने का प्रयास अपने स्तर से करने लगे | बाढ़ में जिला प्रशासन के सहयोग से बाढ़ के पानी को रोकने का प्रयास किया गया | कई घंटो के मेहनत के बाद सफलता लोगो को मिली और नदी की धार को आखिरकार लोगो ने रोक राहत की सांस ली | पानी की धार नहीं रूकती तो कई गांव बाढ़ की चपेट में आजाता | टूटे बाँध के तरफ से हो रहे पानी के बहाव को रोक कर ना सिर्फ खुश है बल्कि भगवान् का भी सुक्रिया अदा  कर रहे है उनकी माने तो अगर पानी नहीं रोका जाता तो उनके इलाके में तबाही आ जाती | 

कोई टिप्पणी नहीं: