बिहार विधानसभा का चुनाव द्वार पर है.ऐसे बहुत कार्यकर्ता हैं जो दिलो दिमाग से दल के लिए कार्य करते हैं.उन्हीं में बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट ओस्ता भी हैं.वे पूरी तरह से भाजपाई हो गये हैं.....
बेतिया,02 सितम्बर। आज बेतिया में प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट ओस्ता का जिले में पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। बता दें कि बिहार विधानसभा का चुनाव द्वार पर है. संगठन को मजबूती से चुनाव के अवसर पर साथ देना है।अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट ओस्ता के बारे में कहा जाता है कि वे ऐसे कार्यकर्ता हैं जो हरदम दिलो दिमाग से दल के लिए कार्य करते हैं. सबका साथ,सबका विकास व सबका विश्वास करने के लिए कार्यशील हैं।बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजन क्लेमेंट ओस्ता पूरी तरह से भाजपाई हो गये हैं. इस निछावर कार्यकर्ता ने मौका ढूढ़ कर बेतिया में बैठक कर लिये.इस अवसर पर आगामी चुनाव के मद्देनज़र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के साथ पदाधिकारियों की बैठक करने के बाद अल्पसंख्यक मोर्चा जिला के पदाधिकारीयों के साथ नजर आते.जिला महामंत्री इरफान अंसारी,जिला मंत्री सुभाष साह,शाहरूख सद्दाम एवं वरीय पदाधिकारियों को केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर बल देने के साथ आह्वान किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें