मधुबनी : मुख्यमंत्री द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान की राज्यस्तरीय समीक्षा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

मंगलवार, 8 सितंबर 2020

मधुबनी : मुख्यमंत्री द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान की राज्यस्तरीय समीक्षा

जिला पदाधिकारी समेत जिला के सभी सम्बद्ध पदाधिकारी ने लिया भाग।
cm-jal-jivan-hariyali-samiksha
मधुबनी, 08सितम्बर : आज दिनांक 08.09.2020 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार की अध्यक्षता में जल-जीवन -हरियाली अभियान की समीक्षा राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगके माध्यम से की गयी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मधुबनी जिला से जिला पदाधिकारी डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, मधुबनी, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल, मधुबनी, कार्यपालक अभियंता, विद्युत एवं अन्य विभागों के नोडल पदाधिकारी ने भाग लिया। 



समीक्षा में मधुबनी जिले में इस अभियान के अन्तर्गत किए कार्यों कि विवरणी के अनुसार जिले में जल-जीवन-हरियाली अभियान अन्तर्गत 70 तालाब, 269 कुआॅ, 248 पाईन का जीर्वोद्धार कार्य पूर्ण किया गया है। 12 नया चेक डैम, 44 नया जल स्रोत का निर्माण, सरकारी भवनों में 193 छत वर्षा संरक्षण संरचना का निर्माण कराया गया है। पौधारोपन के बिन्दु पर जिले में मनरेगा अन्तर्गत 386600 एवं वन विभाग द्वारा 213924 पौधा रोपण किया गया है। उल्लेखनीय है कि 8115 सार्वजनिक जल संरक्षण संरचना, 1416 सार्वजनिक कुआँ का शत प्रतिशत सर्वेक्षण कर उसके जीर्वोद्धार की कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: