झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 20 सितम्बर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 20 सितंबर 2020

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर 20 सितम्बर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संपूर्ण जीवनकाल ही प्रेरणा स्प्रद -ः सांसद गुमानसिंह डामोर
  • पौधारोपण करने से पर्यावरण के सौंदर्य मंे अभिवृद्धि के साथ जनजीवन भी संभव -ः भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक
  • भाजपा मंडल झाबुआ द्वारा हाथीपावा पर किया गया भव्य पौधारोपण कार्यक्रम
jhabua news
झाबुआ। देेष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को 14 से 20 सितंबर तक भाजपा मंडल झाबुआ द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। जिसके अंतिम दिन 20 सितंबर, रविवार को दोपहर 1 बजे से भाजपा मंडल झाबुआ की ओर से शहर से सटे हाथीपावा पर भव्य पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सांसद गुमानसिंह डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल एवं भाजपा के प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य दौलत भावसार उपस्थित थे। प्रारंभ में अतिथियों द्वारा देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। स्वागत उद्बोेधन भाजपा मंडल झाबुआ के अध्यक्ष दीपेष बबलू सकलेचा ने देते हुए मंडल द्वारा सप्ताहभर में किए गए कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि सांसद श्री डामोर ने देष के प्रधानमंत्रंी नरन्द्र मोदी के जीवन पर प्रकाष डालते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन ही प्रेरणास्प्रद रहा है।ं उनके जीवन से हम सभी कोे प्रेरणा लेना चाहिए। वह महानायक के रूप में आज पूरे विष्व में ख्याति हासिल कर चुुके है। बाल्याकाल से ही संघर्षों के बीच भीे उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आज देष के प्रधानमंत्री होकर उनकी ख्याति पूरे विष्व में है। उनके कारण ही आज भारत विष्व गुरू बनने की ओर निरंतर अग्रसर है।



पर्यावरण के महत्व को प्रतिपादित किया
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नायक ने पर्यावरण को बढ़ावा देते हुए कहा कि आज जिले में प्रत्येक बुथ पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया जा रहा है। यह पौेधे बड़े होकर वृक्ष का रूप लेंगे। जिससे पर्यावरण में वृद्धि होने के साथ ही सौेंदर्यीकरण बढ़ेगा। पर्यावरण के बिना मानव का जीवन भी संभव नहीं है। पूर्व विधायक श्री बिलवाल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में भाजपा और भारत माता के सभी से जयकारे लगवाते हुुए प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप मंे पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेष कार्यकारिणी सदस्य श्री भावसार एवं अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल झाबुआ के महामंत्री भूपेष सिंगोड़ ने किया एवं आभार पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया ने माना।

हाथीपावा पर किया गया पौधारोपण
बाद अतिथियांे सहित सभी भाजपाईयों द्वारा हाथीपावा पर पौधारोपण किया गया। जिसका आयोजक भाजपा मंडल झाबुआ था। हाथीपावा पर अलग-अलग प्रजातियों के 70 से अधिक पौधे रोपे गए।ं जिसमें सहयोग वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों नेे प्रदान किया। हाथीपावा पर पौधारोपण के बाद उनकी नियमित देखरेख की जवाबदारी देते हुए संबंधित की तख्तीयां भी लगाई गई।

यह रहे विषेष रूप से उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सुुराना, जिला मंत्री संगीता पलासिया, जिला उपाध्यक्ष अजय पोरवाल, सांसद प्रतिनिधि मनोज अरोड़ा, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय चैहान, कार्यक्रम प्रभारी जुवानसिंह गुंडिया, भाजपा मंडल झाबुआ की उपाध्यक्ष शोभा कटारा एवं अंकुर पाठक, किर्तीष भावसाार, महेष वर्मा, अमरू डामोर, योगेन्द्र नाहर, मनोहर मोदी, हाजी लाला पठान, युुवा पार्षद पपीष पानेरी, नरेन्द्र राठौरिया, अजय सोनी, आईटी सेल जिला संयोेजक अर्पित कटकानी, भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री सायरा खान, रमिला निनामा, रतनी भगोरा, सुनीता वर्मा सहित बडी संख्या में अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सिविल डिफेंस के सदस्यों को कार्यक्रम आयोजित कर जूते प्र्रदान किए गए, डिफेंस केे कार्यों की सराहना की गई

jhabua news
झाबुआ। जिला होमगार्ड कार्यालय पर सिविल डिफेंस के सदस्यों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम होमगार्ड्र विभाग के कमांडेट गुलाबसिंह के मार्गदर्षन में हुुआ। जिसमें अतिथि के रूप में सिविल डिफेंस के प्रधान तथा वरिष्ठ समाजसेवी अजय रामावत एवं वीपीसी भारतसिंह वोरा उपस्थित थे। इस अवसर पर सिविल डिफेंस के सदस्यों को जूत प्रदान किए गए। कार्यक्रम में सिविल डिफेंस के प्रधान अजय रामावत ने डिफेंस के कार्यों की सराहना की एवं सभी का हौंसला बढ़ाया। होमगार्ड के वीपीसी श्री वोरा ने सिविल डिफेंस के बारे में जानकारी देते हुए नागरिक सुरक्षा एवं आपदा के समय सिविल डिफेंस के कर्तव्यों की जानकारी दी एवं उनकी जिम्मेदारी से अवगत करवाया। श्री वोरा ने सभी सदस्यों को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया।

नागरिक सुरक्षा एवं राष्ट्र हित में सिविल डिफेंस सदैव कार्य करता रहेगा
सिविल डिफेंस प्रभारी पं. द्विजेन्द्र व्यास ने पिछले 4 माह में डिफेंस केे सदस्यों द्वारा किए गए कार्यों की प्रसंषा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। पं. व्यास ने नागरिक सुरक्षा एवं राष्ट्र हित के लिए इसी प्रकार से पूरी टीम के साथ में भविष्य मेमं भी कार्य करते रहने के लिए अतिथियोंे का आष्वस्त किया।

पिछले 4 महीने में सिविल डिफेंस नेे किए कई महत्वपूर्ण कार्य
ज्ञातव्य रहे कि सिविल डिफेंस संपूर्ण जिले में अपनी सेवा का कार्य पूरी ईमानदारीपूर्वक बखूबी कर रहा है।  लॉकडाउन अवधि में भी नागरिक सुरक्षा एवं मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने में महत्वपूर्ण्र भूमिका का निर्वहन किया। लाॅकडाउन में ग्रामीण अंचलों मंे सदस्यांे ने कोरोना वायरस महामारी से ग्रामीणांे को बचाव एवं सावधानी संबंधी जानकारी देकर उन्हें जागरूक करने का कार्य भी उत्साहपूूर्वक किया गया। गणेश विसर्जन अवसर पर प्रशासन के साथ में कंधे से कंधा मिलाकर रंगपुरा अनास नदी पर प्रतिमा विसर्जन कार्य में सहयोग प्रदान किया गया। उक्त कार्यों की संपूर्ण जिले में प्रसंषा हो रहीं है।

सकल व्यापारी संघ महिला इकाई द्वारा आॅनलाईन सेल्फ डिफेंस वर्कषाॅप 27 सितंबर कोे, वर्तमान की परिस्थितियों में आत्मनिर्भर बनने के सीखाएं जाएंगे गुर

झाबुआ। सकल व्यापारी संघ महिला इकाई झाबुआ द्वारा वर्तमान परिस्थितियों में मातृ शक्तियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देष्य से पूरे विष्व की महिलाओं के लिए आत्म सुरक्षा की आॅनलाईन कार्यषाला का आयोेजन आगामी 27 सितंबर को दोपहर 1 सेे 2.15 बजे तक किया जा रहा है। इसमें सहयोग रोटरी क्लब ‘मेन’ झाबुआ एवं जिला कराते एसोसिएषन द्वारा भी प्र्रदान किया जाएगा। जानकारी देते हुए आयोजक सकल व्यापारी संघ महिला इकाई की अध्यक्ष भूमिका माहेष्वरी ने बताया कि वर्तमान समय में महिलाओं को आत्मनिर्भर होना बहुुत जरूरी है। यदि महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी, तो वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर सकेगी। भूमिका ने बताया कि वह एवं सकल व्यापारी संघ महिला इकाई समय-समय पर मातृ शक्तियों को आत्मनिर्भर, मजबूत तथा सषक्त बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां एवं कार्यक्रम करती रहती है। इसी क्रम में महिला इकाई द्वारा 27 सितंबर को उक्त अनूठा आयोजन किया जा जा रहा है। जिसमें पूरे विष्व से कोई भी महिला आॅनलाईन सहभागिता कर इंडियन नेषनल कराते कोच जयदेव शर्मा (विष्वामित्र अवार्ड सम्मानित) से आत्म निर्भर बननेे के गुुर अर्जित कर सकती है।

रोटरी क्लब एवं कराते एसोसिएषन का विषेष सहयोग रहेगा
इस कोर्यषाला में रोटरी क्लब ‘मेन’ अध्यक्ष मनोज अरोरा का विषेष सहयोग रहेगा।ं वहीं कार्यक्रम संयोजक जिला कराते एसोसिएषन के अध्यक्ष उमंग सक्सेना है। इस कार्यषाला की अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु मातृ शक्ति मोबाईल नंबर 99071-11091, 94251-01373 एवं 83198-35748 पर संपर्क कर सकती हैै। जिसमें उन्हें अपना नाम, मोबाईल नंबर और ई-मेल आईडी देना होगा। 

कार्यषाला पूर्णतः निःषुल्क रहेगी
जिला कराते एसोेसिएषन के सचिव एवं कराते कोच सूर्यप्रतापसिंह ने बताया कि यह कार्यषाला पूरी तरह निःषुल्क है। इसमें कोेई भी महिला सम्मिलित हो सकती हैै। वर्कषाॅप में भाग लेने वाली सभी मातृ शक्तियों को आॅनलाईन ही प्रषस्ति-पत्र (प्रमाण-पत्र) भी प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता से प्रतिभागियों की प्रतिभा में निखार आता है  -ः डीपीए अध्यक्ष यषवंत भंडारी
अखंड भारत संकल्प समिति द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किए गए
jhabua news
झाबुआ। जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्र्िरतयोगिता का होना आवष्यक है। स्पर्धाआंे में भाग लेकर प्रतियोगी सफल होने के लिए अथक मेहनत एवं परिश्रम करता है। जिसके कारण उसके संकल्प एवं आत्मविष्वास में वृद्धि होती है। साथ ही प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से उसके ज्ञानार्जन क्षमता में बढोत्तरी होती है और उसकी प्रतिभा में निखार आता है। उक्त बात अखंड भारत संकल्प समिति झाबुआ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय आॅनलाईन प्रष्नोत्तर प्रतियोगिता के 20 सितंबर, रविवार को पुरस्कार वितरण अवसर पर मुख्य अतिथि जिला दहेज सलाहकार बोर्ड (डीपीए) के अध्यक्ष यषवंत भंडारी ने कहीं। आपने कहा कि पिछले 5-6 माह से कोरोना महामारी के कारण लाॅकडाउन होने से विद्यार्थियों को अध्ययन करने में काफी असुविधा का सामना करना पडा। ऐसी स्थिति में इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से छात्र-छात्राओं का झुकाव पुनः अध्ययन की ओर हुआ एवं बड़ी संख्या में बालक-बालिकाओं ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने ज्ञान को बढ़ाने का कार्य किया।

समय का सद्पयोग कर प्र्िरतयोेिगता में लिया भाग
इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपििस्थत नगर सह-कार्यवाह सुभाष गिधवानी ने प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभाागियों को बधाई देते हुए कहा कि आपने ्रइस समय का सद्पयोग किया। षिक्षाविद् विवेक दुबे ने प्रतियोगिता को सफल बतातेे हुए इसमे जिले मे ंबड़ी संख्या में विद्यार्थियों द्वारा भाग लेने पर सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही विजेेता विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

700 के अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग
प्रतियोगिता आयोेजन समिति के संयोजक योगेष्वर कहार नेे प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अखंड भारत संकल्प समिति के अंतंर्गत महाविद्यालयीन विद्यार्थी जिला इकाई द्वारा गत 12 अगस्त, को आॅनलाईन प्र्रष्नोत्तर स्पर्धा का आयोजन किया गया था। जिसमें कुल 1002 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन करवाया था तथा 700 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका परीक्षा परिणाम राष्ट्रीय स्वयं संघ के जिला कार्यवाह राजेष डावर द्वारा सोष्यल मीडिया पर प्राप्त प्रष्नोत्तर की जांच कर परिणाम घोषित किए गए।

यह रहे विजेता
समिति के अध्यक्ष विजय मावी ने बताया कि स्पर्धा मंे प्रथम स्थान कु. कुसुम बबेरिया (98 प्र्रतिषत), द्वितीय स्थान कोषिक विष्वास (92 प्रतिषत) एवं तृतीय स्थान कु. भव्य त्रिपाठी (91 प्रतिषत) को उनके निवास स्थान पर पहुंचकर अतिथियों द्वारा पुष्पहारों से स्वागत कर प्रमाण-पत्र के साथ प्र्रोत्साहन के रूप में नगद राषि भेंट की गगई। इसके साथ ही 90 प्र्िरतषत अंक प्राप्त करने वाले प्रतियोगी कु.. किरण मंडलोई, अदिति शर्मा, मीनाक्षी झरबड़े, कृष्णा पंचाल, साक्षी शुक्ला, जयश्री कहार, जगतसिंह पाल, विवेक उपाध्याय एवं रितेष धाकड़ को उत्कृष्ट पुरस्कार के रूप में प्रषस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

इनका रहा सराहनीय सहयोग
प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं कोे युवा व्यवसायी निखिल भंडारी, अतिषय देषलहरा एवं विषाल कोठारी की ओर से प्रोत्साहन स्वरूप नगद राषि भेंट की गई। स्पर्धा को सफल बनाने में युुवा रोहित सारोलकर, अंकित वैष्णव, दर्षन कहार, लक्की सिसौदिया, चयन संघवी, प्रवेष जैन एवं अर्पित शर्मा आदि ने सराहनीय सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता की सफलता के लिए नरेन्द्र चतुर्वे्रदी ने सभी को धन्यवाद दिया।

आजाद अध्यापक (षिक्षक) संघ की आपात बैठक संपन्न, संघ की सदस्यता एवं नामकरण पर हुुई चर्चा

jhabua news
झाबुआ। आजाद अध्यापक (षिक्षक) संघ की बैठक 18 सितंबर, शुक्रवार को दोपहर 12 से 3 बजे तक स्थानीय डीआरपी लाईन स्थित श्री गोपेष्वर महादेव मंदिर परिसर में संपन्न हुुई। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष पप्पूसिंह हटिला ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से 2 बिंदुओं संघ की सदस्यता बढ़ानेे तथा संघ के नामकरण पर चर्चा हुई। बैठक में संघ के जिले के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। उक्त दोनो बिंदुओं पर सभी ने अपने-अपने विचार एवं सुझाव व्यक्त किए। अंत में जिलाध्यक्ष श्री हटिला ने आजाद अध्यापक संघ के इतिहास पर प्रकाष डाला तथा कहा कि संघ के नामकरण पर जो संदेेह हो रहा है, इस समस्या को प्रांत स्तर सेे मार्गदर्षन लेकर जिलाध्यक्ष एवं सदस्योंे द्वारा निकट भविष्य में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह रहे उपस्थित
बैठक मंे संघ से जुड़े पदाधिकारी-सदस्यों में दीवानसिंह भूरिया, कमल भाबोर, महेष वसुनिया, सुवाल बारिया, जवानसिंह बारिया, करणसिंह खोखर, धनराज भूरिया, दिनेष मेड़ा, उदयसिंह खोखर, शैेतान डामोर, मीठूसिंह गणावा, कांतिलाल मेड़ा, दिनेष राठौड़ आदि उपस्थित थे।

सांसद श्री डामोर द्वारा जिले के 199 महिला स्व सहायता समूह को 3 करोड 24 लाख 98 हजार रूपये की ऋण राशि का वितरण

jhabua news
झाबुआ। रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने रविवार को यहां नवीन जिला पंचायत सभा कक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित सशक्त महिलाएं सशक्त मध्य प्रदेश क्रेडिट कैम्प कार्यक्रम का माॅ सरस्वती का पूजन कर शुभारम्भ किया। श्री डामोर ने इस अवसर पर महिला स्व सहायता समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरी दुनिया में महिलाओं का सम्मान कही नहीं होता है। जितना की भारत में महिलाओं का सम्मान मिलता है। नव दुर्गा उत्सव के दौरान महिलाओं का जो सम्मान देखनें को मिलता है। वह अपने आप में एक उदाहरण है। महिलाओं की हर काम में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। इनका महत्व प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्य मंत्री ने अच्छी तरह से समझा है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहनों को और अधिक सशक्त बनाने की आवश्यकता है। पंड़ित दीनदयान उपाध्याय का सपना था कि हमारे समाज के अंतिम पंक्ति के लोग को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसके लिए इन लोगों को योजनाओं का लाभ सबसे पहले मिले ताकि वे योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन में बदलाव कर सकें। श्री डामोर ने आगे कहा कि झाबुआ जिले में 9 हजार 200 महिला स्व सहायता समूह में लगभग 1 लाख से अधिक महिलाएं जुडी हुई हैं। इन महिलाओं को आर्थिक दृष्टि से और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिये सरकार द्वारा निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान ने लाडली लक्ष्मी योजना लागू कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इतना ही नहीं ऐसी कई योजनाएं महिलाओं के हित के लिए क्रियान्वित की जा रही है। इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाए। श्री डामोर ने कहा कि आर्थिक तंगी की सबसे बडी चुनौती यह है कि जिले में किसान वर्षा पर निर्भर है। रबी की खेती कम होती है। खेती के साथ-साथ यहां के लोग आस पडोस के राज्य में जाकर मजदूरी करते हैं। हमारा यह प्रयास रहेगा की जिले के लोग बाहर मजदूरी करने के लिए न जाए और जिले में ही उनकों काम मिल जाए। इसके लिए ऐसी परिस्थितियां निर्मित कि जावेगी। हमारी बहनों को आजीविका मिशन के माध्यम से आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएगें। इन स्व सहायता समूह के सदस्यों की समस्याओं का समाधान करके डिफाल्टर से बाहर निकालेगें। श्री डामोर ने आजीविका मिशन के मैदानी अमले को आव्हान किया है कि वे महिला स्व सहायता समूह की संख्या बढाए। श्री डामोर ने कलेक्टर श्री रोहित सिंह द्वारा पूर्व में पदस्थ जिले में महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों की प्रंशसा की। उन्होंने महिला स्व सहायता समूह से अनुरोध किया की वे प्राप्त ऋण का सदुपयोग करें और समूह को आर्थि दृष्टि से समृद्ध बनाने के लिए पूरा प्रयास करें। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लक्ष्मणसिंह नायक ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं वह सराहनीय है। इन प्रयासों से महिलाएं आर्थिक दृष्टि से और अधिक मजबूत होगी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक श्री विशाल राय ने स्वागत भाषण दिया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। सांसद श्री डामोर ने 199 महिला स्व सहायता समूह को 3 करोड़ 24 लाख 98 हजार रूपये की राशि के चैक प्रदान किए। इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री रोहित सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दिनेश वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री मण्डलोई, तहसीलदार श्री प्रवीण ओहरिया, मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन का मैदानी अमला बडी संख्या महिला स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री हरिश कुण्डल ने किया और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री एम.एल.मालवीय ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान का महिला स्व सहायता समूह के सदस्यों के संवाद तथा उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: