निफ्टी में साप्ताहिक बढ़त, सेंसेक्स में मामूली गिरावट - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 20 सितंबर 2020

निफ्टी में साप्ताहिक बढ़त, सेंसेक्स में मामूली गिरावट

marcket-weekly-report
मुंबई 20 सितंबर, दिग्गज कंपनियों में मूनाफावसूली के बीच बीते सप्ताह सेंसेक्स में करीब नौ अंक की मामूली गिरावट रही जबकि निफ्टी 40 अंक की बढ़त में रहा। वहीं, मझौली और छोटी कंपनियों में जबरदस्त लिवाली देखी गई। घरेलू शेयर बाजार पर वृहद आर्थिक आँकड़ों और विदेशी बाजारों की हलचलों का भी असर दिखा। आने वाले सप्ताह में भी निवेशकों की नजर वैश्विक गतिविधियों पर रहेगी। बीते सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को गिरावट में तथा शेष दो दिन बढ़त में रहा। सेंसेक्स में 8.73 अंक की साप्ताहिक गिरावट रही और अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को यह 38,845.82 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी 40.50 अंक यानी 0.35 प्रतिशत चढ़कर 11,504.95 अंक पर पहुँच गया। समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई का मिडकैप 388.18 अंक यानी 2.65 प्रतिशत चढ़कर 15,047.80 अंक पर और स्मॉलकैप 741.71 अंक यानी 5.09 प्रतिशत उछलकर 15,299.98 अंक पर बंद हुआ। 

कोई टिप्पणी नहीं: