मधुबनी : मतदाता जारूकता हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 29 अक्तूबर 2020

मधुबनी : मतदाता जारूकता हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

अपर समाहर्ता द्वारा तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी को पुरस्कृत किया गया।

madhubani-painting-for-voter-awareness
मधुबनी, 29, अक्टुबर, आज दिनांक 29.10.2020 को प्रेस क्लब, मधुबनी में स्वीप/पी0डब्लू0डी0 कोषांग, मधुबनी के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के 35  प्रतियोगी सम्मलित हुए, जिन्हे मतदाता जागरूकता एवं कोविड-19 से सुरक्षा करते हुए सुरक्षित मतदान के विषय पर चित्रकला बनना था। इस दौरान अपर समाहर्ता, मधुबनी श्री अवधेश राम, डी0पी0एम0 जीविका श्रीमती ऋचा गार्गी, डी0पी0 ओ0, मधुबनी श्रीमती रश्मि वर्मा, जिला कृषि पदाधिकारी, श्री सुधिर कुमार, नोडल पदाधिकारी, स्वीप/पी0डब्लू0डी0 कोषांग, सुश्री नलिनी कुमारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगी को अपर समाहर्ता, मधुबनी के द्वारा सम्मानित किया गया एवं कोरोना के दौरान सुरक्षित मतदान के लिए जागरूक किया गया। अन्य सभी प्रतियोगियों को भी सम्मानित कर सभी को मतदान में व्यापक रूप से भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: