मधुबनी (फ़िरोज़ आलम)। बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ फैयाज अहमद ने शनिवार को नामांकन किया। सैकड़ों समर्थकों के साथ हुए डीआरडीए सभागार तक पहुंचे वहां से उन्होंने प्रस्तावक और समर्थक के साथ डीडीसी कार्यालय कक्ष पहुंचकर अपने नामजदगी के पर्चे भरे। जैसे ही डॉ फैयाज अहमद नामांकन के बाद बाहर निकले समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। नामांकन के बाद शहर के आईपीएस स्कूल में एक विशाल जनसभा का भी आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक डॉ फैयाज अहमद ने कहा कि वे बीते 10 वर्षों में बिस्फी विधानसभा में विकास की गंगा बहा दी है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों सड़कों का निर्माण कराया। दर्जनों सामुदायिक भवन स्कूल का भवन घाट व अन्य कार्य किया। अपने किए गए कार्य के बदौलत जनता के बीच जाकर एक बार फिर से वोट मांगेंगे। बिस्फी विधायक डॉ फैयाज अहमद ने कहा कि कई ऐसे सड़कों का निर्माण कराया गया है जो आजादी से अब तक अपनी जीर्णोद्धार की बाट जोह रहा था। आईपीएस स्कूल पर हुई सभा में भाकपा के राज्य सचिव पूर्व विधायक रामनरेश पांडे, जिला सचिव मिथिलेश कुमार झा, मोतीलाल शर्मा, मो मुमताज, मो मजलूम ,साबिर हुसैन, मो जसीम, जफर हसन, उमर फारूक, मो फैज अकरम नाजिम, समेत सैकड़ों की संख्या में राजद और महागठबंधन के समर्थक वहां जुटे हुए थे।
शनिवार, 17 अक्टूबर 2020
मधुबनी : बिस्फी से विधायक डॉ फैयाज अहमद ने किया नामांकन
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें