सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 17 ऑक्टूबर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 अक्तूबर 2020

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 17 ऑक्टूबर

 नवरात्रि पर्व के दौरान सलकनपुर में प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश    

sehore news

नवरात्रि के अवसर पर देवीधाम सलकनपुर, तहसील रेहटी में दर्शनार्थियों का आवागमन होगा, सडक मार्ग से दर्शनार्थियों के निकलने पर भारी वाहनों से हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। अत: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अजय गुप्ता ने मालीबांया से बुधनी तक के मार्ग पर भारी वाहनो के आवागमन को तत्काल प्रतिबंधित कर दिया है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 133 के अंतर्गत जन सामान्य के हित एवं लोक शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु मालीबायां से बुधनी तक के मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन तत्काल प्रभाव से 17 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2020 रात्रि 12:00 बजे तक प्रतिबंधात रहेगा। उक्त अवधि में केवल एम्बूलेस, अत्यावश्यक सेवाओं के वाहन, यात्री वाहन एवं आवश्यक सामग्री लाने ले जाने वाले वाहनों को ही इस प्रतिबंध से छूट रहेगी। यदि उक्त मार्ग पर समयावाधि में भारी वाहन परिवहन करते पाये जाते है तो यह भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा-188 का उल्लंघन माना जाकर दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आयेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हैं।


कोई टिप्पणी नहीं: