बिहार : भाजपा प्रत्याशी के भाई के घर करोड़ों का सोना बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 अक्टूबर 2020

बिहार : भाजपा प्रत्याशी के भाई के घर करोड़ों का सोना बरामद

gold-silver-recoverd-on-bjp-candidate-brother
मोतिहारी : चुनावी सरगर्मी के बीच नेपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रक्सौल से भाजपा प्रत्याशी प्रमोद सिन्हा के भाई अशोक सिन्हा के नेपाल स्थित बीरगंज आवास से 23 किलो सोना और दो किलो चांदी जब्त की है। नेपाल पुलिस ने इस घटना की पूरी जानकारी प्रेसवार्ता कर दी है। बताया जाता है कि भाजपा प्रत्याशी के भाई अशोक सिन्हा भारत-नेपाल बॉर्डर पर कस्टम क्लियरिंग का काम करते हैं। अशोक सिन्हा नेपाल के बीरगंज में भाड़े के घर में रहते है। सोने की कीमत लगभग 12 करोड़ बताई जा रही है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। इस सीट से 2000 से भाजपा के अजय कुमार सिंह विधायक हैं। लेकिन, इस बार उनका काट दिया गया है और इस सीट से प्रमोद सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: