बिहार : राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस के नेता सचिन पायलट की एंट्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2020

बिहार : राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस के नेता सचिन पायलट की एंट्री

sachin-pilot-bihar-election
पटना। बॉलीवुड में बिहारी बाबू से विख्यात शत्रुघ्न सिन्हा का प्रतिष्ठा दांव पर है। शत्रुघ्न सिन्हा व पूनम सिन्हा का पुत्र लव सिन्हा  बांकीपुर विधानसभा के प्रत्याशी हैं।इस बार जोरशोर से शत्रुघ्न और पुनम जी मिलकर पुत्र का बेड़ा पार लगाने में लगे हैं। भाजपा के युवा तुर्क नेता नितीन नवीन से टक्कर मिल रही है।वहीं सीएम पद की प्रत्याशी पुष्पम प्रिया चौधरी भी हैं।जो दमदार साबित हो रही हैं। राजधानी पटना का बांकीपुर विधानसभा सीट पर सालों से कब्जा भारतीय जनता पार्टी का रहा है।वर्ष 1995 से ही बांकीपुर सीट पर कब्जा भारतीय जनता पार्टी ही नहीं बल्कि एक खास परिवार का रहा है। 1995 से 2005 तक नवीन किशोर सिन्हा जीत हासिल करते रहे हैं। उनके निधन के बाद नवीन सिन्हा के बेटे नितिन नवीन जीत हासिल करते आ रहें हैं।वर्ष 2010 से नितीन नवीन जितते आ रहें है।वर्ष 2015 में मात्र 36.96 फीसदी वोटिंग हुई थी।पिछली बार इस सीट से 315690 कुल मतदाता आंके गए थे, जिसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 170135 और महिला मतदाता 1,45,536 हैं।

बांकीपुर विधानसभा के कांग्रेसी प्रत्याशी लव सिन्हा कहते हैं कि एक बदलाव की सोच लेकर आया हूं।और बहुत निश्चित हूं कि लोगो का साथ ज़रूर मिलेगा। सालों की विफलता जो बिहारवासियों ने देखी और सही है उसको सुधारने का मौका आज उनके पास है,वो तात्पर्य है  प्रगति पथ पर चलने के लिए।बस उनकी आशा को एक मशाल दिखाने की आवयश्कता है।बाकी लोगो ने अबतक क्या किया इस पर अधिक टिप्पणी की ज़रूरत नहीं है।मैं जानता हूं भली भांति मुझे क्या करना है। उन्होंने कहा कि चुनौतियां जितनी विशाल सफलता भी उतनी विशाल होगी।चिंता वो करें जिन्होंने इतने मौके पाकर भी बिहारवासियों के उम्मीद पर खरे नहीं उतर पाए। आगे कहा कि उचित स्वास्थ्य सेवा हर नागरिक का अधिकार है।चुनौतियों के समय में हमने देखा किस तरह से अस्पतालों के बाहर लोग कतारों में घंटो खड़े रहे।निराश होकर घरों को भी लौटे। यहां के आबादी के मुकाबले अस्पताल और  स्वास्थ्य कर्मी की भारी कमी है।हमें इस सम्बन्ध में भी बहुत कार्य करने होंगे। मोहल्ला क्लिनिक मेरी प्राथमिकताओं में से एक है। कांग्रेसी प्रत्याशी ने कहा कि बहुत सारी समस्याएं है,चुनौतियां सालो से हैं हमारे सामने,कुछ पे काम हुआ  मगर इतने सालो बाद भी हम कुछ खास तरक्की नहीं करपाए।और शहरों के मुक़ाबले हम आज भी अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहे हैं।शहर की बात की जाती है मगर विकास गांव तक दिखना चाहिए।मुद्दे मेरे सिर्फ शहर तक सीमित नहीं हैं। हां पहल  मैं यहा से करूंगा।साथ आपका रहा तो बहुत आगे जाएंगे।बिहार की छवि हम मिलकर बदलेंगे।यदि उत्साह के साथ कोई कदम बढ़ाया जाये तो अपने आप ही एक शानदार नया आरम्भ होता है|

हमारे कल के आयोजित बाइक रैली में लोगो का स्नेह एवं आशीर्वाद मिला।हम इन उत्साहित युवाओ और अपने महागठबंधन के कार्यकर्ताओ का सदा आभारी है जो हमें अपने परिश्रम से  एक बेहतर बिहार के लक्ष को पाने में मदद करेंगे।तजुर्बे से परिपूर्ण उपस्थित वरीय साथी एवं उत्साहित युवा साथी, बांकीपुर की आत्मशक्ति हैं। आज बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सभाओं में शामिल हुआ, उसी क्रम में पत्रकार साथियों से भी बातचीत हुई। इस खास मौके पर आसपास से बड़ी तादाद में समर्थक जुटे थे। पूर्व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के सदस्य सुषमा साहू जी को भाजपा ने दरकिनार कर दिया है।इससे काफी दुखित हैं।कांग्रेसी प्रत्याशी लव सिन्हा को अपना आशीर्वाद दिया है।उनके स्नेह से प्रत्याशी अभिभूत हैं।उन्होंने कहा कि आपको पूरी तरह विश्वास दिलाता हूं की आपके साथ जो भी साजिश सत्ता में बैठे लोगों ने किया है उसका बदला बांकीपुर विधानसभा की जनता जरुर देगी ।इस बीच बिहार चुनाव में राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री व कांग्रेस के नेता सचिन पायलट की एंट्री हुई। वे शत्रुध्‍न सिन्‍हा के बेटे लव सिन्‍हा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए बिहार आए हैं। लव पटना जिला के बांकीपुर विधान सभा से प्रत्‍याशी हैं।वहीं सचिन पायलट ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा है कि 10 नवम्बर को बिहार से नीतीश कुमार की विदाई तय है। जनता ने 15 वर्ष की सरकार को बदलने का संदेश दे दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज के मुख्यमंत्री के डीएनए पर सवाल उठाया था। आज बिहार के चुनाव में महागठबंधन एजेंडा सेट कर रही है।हम जब 10 लाख लोगों को रोजगार देने की बात करते थे तो बीजेपी के लोग मजाक उड़ाते थे।लेकिन अब बीजेपी के लोग 19 लाख लोगों को रोजगार देने का बात कर रहा हैं। बिहार की जनता के साथ धोखा दिया है।लोजपा के साथ भाजपा का खेल चल रहा है।रामविलास पासवान और रघुवंश प्रसाद को श्रद्धांजलि। लालू प्रसाद के परिवार पर टिप्पणी अशोभनीय है।बिहार में पलायन बढ़ा। प्रवासी के साथ बिहार सरकार का रवैया काफी गलत है।बिहार में कोविड 19 का इंतजाम काफी खराब है। वहीं इस दौरान सचिन पायलट ने नीतीश कुमार पर जम कर हमला बोला।उन्होंने कहा कि युवा बदलाव चाह रही है। इसलिए हमारी जीत ऐतिहासिक होगी। और यह राजनीतिक परिवर्तन होगा।और आने वाले दस नवंबर को नीतीश कुमार की विदाई तय है।पहले फेज में काफी अच्छा प्रदर्शन हुए। वहीं मुंगेर की घटना को लेकर कहा कि इसका जिम्मेदार कौन है ? अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई।जनता उसका बदला लेगी। साथ ही कहा कि बिहार में महागठबंधन की भारी बहुमत से सरकार बनेगी।और रोजगार हमारी पहली प्राथमिकता होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: