सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 25 दिसंबर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर 25 दिसंबर

कलर बेल्ट प्रतियोगिता के लिए आधा दर्जन से अधिक खिलाडिय़ों का चयन


sehore news
सीहोर। शहर के शुगर फैक्ट्री के समीपस्थ कराटे कोचिंग क्लास में शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का समापन किया गया। इस मौके पर खिलाडिय़ों को  संबोधित करते हुए यहां पर मौजूद समाजसेवी आनंद त्यागी ने कहा प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को सम्बंधित विद्यालयों में आत्मसात करने की बात कही। उन्होंने कहा वर्तमान परिवेश में बालकों के साथ बालिकाओं में आत्मरक्षा की आवश्यकता है। शरीर को स्वस्थ व चुस्त रखने के लिए आत्मरक्षा व मार्शल आर्ट जरूरी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कराटे कोचिंग क्लाब के कोच जिमांशु शर्मा ने बताया कि खिलाडिय़ों को मंच देने के लिए ब्लाक स्तरीय जूनियर-सीनियर कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने के लिए ब्रजधाम कालोनी की ओर से यहां पर मौजूद कराटे खिलाड़ी अर्जुन सिंह सिसौदिया, भूमि मालवीय, हर्ष परमार और एकलब्य अटेरिया को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को होने वाले कलर बेल्ट प्रतियोगिता में कोचिंग के आधा दर्जन से अधिक खिलाडिय़ों का चयन किया गया है। जिसमें नवनीत कुशवाहा, विनय मीणा, विनायक शिवहरे, यामनी सिंह, भूमि मालवीय और अर्जन सिंह सिसोदिया शामिल हो। कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार देने वालों में मनोज दीक्षित मामा, सोनू शर्मा, यश सेन, कुणाल व्यास, प्रज्जवल प्रताप सिंह, नीरज सिंह, अंकित अटेरिया आदि शामिल थे। 


गीता जयंती के पर्व पर शिव महापुराण कथा का शुभारंभ,सब सत्यों में सत्य महान निराकार शिव है-पंडित प्रदीप मिश्रा

sehore news
सीहोर।
सब सत्यों में सत्य महान निराकार शिव है गीता का भगवान। गीता को विश्व में महानतम ग्रंथों की श्रेणी में रखा गया है क्योंकि इसमें ही भगवान उवाच शब्द आया है अर्थात ईश्वर के महावाक्य जो इसी ग्रन्थ की विशेषता है। गीता में सभी वेद शास्त्रों के ज्ञान का सार है। शिरोमणि का दर्जा भी प्राप्त है। अब सब से बड़ा प्रश्न उठता है वास्तविक गीता का भगवान कौन? निराकार जो जन्म मरण से न्यारा है या देहधारी देवता जो जन्म मरण के चक्र में आता है। उक्त विचार जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को गीता जयंती के शुभ अवसर पर सात दिवसीय शिव महापुराण कथा के पहले दिन भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहे। शिव महापुरायण कथा के पहले दिन पंडित श्री मिश्रा ने गीता जयंती का महत्व बताया, उन्होंने कहा कि गीता केवल एक धर्म ग्रंथ ही नहीं, बल्कि यह एक जीवन ग्रंथ भी है, जो हमें पुरुषार्थ की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा देती है। शायद इसी कारण से हजारों साल बाद आज भी यह हमारे बीच प्रासंगिक है। मान्यता है कि द्वापर युग में त्रियोग के प्रवर्तक श्रीकृष्ण ने मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष एकादशी के दिन कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता ज्ञान दिया था, जो मोक्षदायक है। इसी कारण इस एकादशी का एक प्रचलित नाम मोक्षदा एकादशी भी है। उन्होंने आगे कहा कि धर्म के विभिन्न मार्गों का समन्वय और निष्काम कर्म- ये गीता की दो प्रमुख विशेषताएं हैं। महाभारत में वेदव्यास जी गीता के बारे में कहते हैं कि गीता सुगीता करने योग्य है, जो स्वयं पद्मनाभ भगवान विष्णु के मुखार्रंवद से निकली हुई है। भारतीय नदियों में गंगा, पशुधन में गऊ, तीर्थों में गया, देवियों में गायत्री और धार्मिक ग्रंथों में गीता का अति विशेष मान है और ये पांचों 'गÓकार हैं, जो मोक्षदायक और परम पवित्र भी है। कई अर्थों में गीता भारत और भारतीयता का जीवंत प्रकाश स्तम्भ है, जिसमें भूत, भविष्य और वर्तमान तीनों सन्निहित हैं। गीता का पठन-पाठन, मनन-चिंतन व श्रवण हमें ज्ञानवान बनाता है। इसके हर एक श्लोक में जीवन पथ से संबंधित कोई-न-कोई तार अवश्य जुड़े हैं। जीवनशैली के मर्म का जैसा वर्णन इसमें हुआ है, वैसा कहीं और नहीं मिलता।

शिव महापुराण का आन लाइन किया जा रहा सीधा प्रसारण
इस संबंध में जानकारी देते हुए विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि सात दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन के पहले सादगी के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसका सीधा प्रसारण चैनल सहित अन्य फेबुक,यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण काल को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा श्रद्धालुओं को घर बैठे ही कथा का श्रवण किए जाने की व्यवस्था की गई है, शिव महापुराण का आयोजन जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में दोपहर दो बजे से शाम को पांच बजे तक जारी है। सीहोर ोकल केबल सुभारती चेनल नंबर 124 एवं 1001 पर प्रसारण किया जा रहा है। 

जनसंघ को अटल जी ने बनाया था भाजपा-सन्नी महाजन       
अटल चौक पर कार्यकर्ताओं ने की एक फूल अर्पित                   
sehore news
सीहोर।
शुक्रवार को युवा नेता पूर्व सन्नी महाजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा जनसंघ के नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती मनाई गई। अटल चौक पर पहुंचकर  कार्यकर्ताओं के द्वारा अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई। अटल जी कि स्मृति मैं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री महाजन ने कहा कि जनसंघ को भाजपा बनाने वाले अटल जी थे पार्टी को 2 सीटों से 345 तक पहुंचाने में उनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान है अटल जी ने हमेशा पंडित दीनदयाल उपाध्याय, मुखर्जी के के निर्देशों का पालन किया। उन्होंने देश को प्रधानमंत्री सड़क योजना जैसी बड़ी लाभदायक योजना प्रधान की जिससे गांव गांव में सड़कों का निर्माण हुआ। कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और श्री महाजन के समर्थक नागरिक मौजूद रहे।  

ब्राह्मण संसार संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर उमा पालीवाल मनोनीत

sehore news
सीहोर|
राष्ट्रीय स्तर पर ब्राह्मण समाज के विभिन्न पदों पर रहते हुए उमा पालीवाल ने समाज हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं उनकी कार्यशैली को देखते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया उनकी नियुक्ति पर अनेक ब्राह्मण समाज में हर्ष व्याप्त है और ब्राह्मण समाज के कई संगठनों ने उनको हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामजी शुक्ला, राष्ट्रीय सचिव पंडित विजयलक्ष्मी गणेश उपाध्याय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित धर्मेंद्रजी द्वारा की गई| श्रीमती विजय लक्ष्मी गणेश उपाध्याय ने बताया उमा पालीवाल एक अच्छे कार्यकर्ता है और शुरू से समाज सेवा कर रही है| उनकी समाज सेवा को देखते हुए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पंडित राम चंद्र दुबे , राष्ट्रीय सचिव युवा मोर्चा आकांक्षा बीदुआ, बरेली सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सचिव अल्पना कौशिक , प्रदेश महामंत्री विजेता जोशी , महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अंजू भार्गव , प्रदेश उपाध्यक्ष संजय जोशी , इंदौर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ विभा शुक्ला, सीहोर जिला अध्यक्ष नवीन शर्मा, हरदा जिला अध्यक्ष दीप उपाध्याय, दीपक शर्मा ने बधाई दी है|

योग वेदांत सेवा समिति के द्वारा मनाई गई गीता जयंती            

sehore news
सीहोर। योग वेदांत सेवा समिति के द्वारा शुक्रवार को गणेश मंदिर रोड स्थित आश्रम में पारंपरिक रूप से गीता जयंती मनाई गई। श्रद्धालुओं के द्वारा शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार तुलसी माता की विधिवत पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आश्रम पंडाल में गीताजी का पाठ किया। श्रद्धालुओं के द्वारा विश्व शांति की कामना इस दौरान की गई। वरिष्ठ साधक आश्रम प्रबंधक संतोष यादव ने वर्चुअल के माध्यम से श्रद्धालुओं को गीता जयंती और तुलसी पूजन का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम पहुंचे श्रद्धालुओं को सत साहित्य का वितरण किया गया। वरिष्ठ वक्ताओं के द्वारा गीता जी मंत्र और जीवन उपयोगी उपदेशों की जानकारी भी श्रद्धालुओं को दी गई। भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नागरिक सम्मिलित रहे प्रसाद वितरण के उपरांत गीता जयंती कार्यक्रम का समापन किया गया

बुजुर्गों ने युवाओं को सुनाएं अटल जी के प्रचलित किस्से। युवा मोर्चा ने किया फलों का वितरण   मनायसुशाशन_दिवस           

sehore news
सीहोर।
  भारतीय जनता युवा मोर्चा सीहोर द्वारा शुक्रवार को  युवा मोर्चा जिला मंत्री सुदीप सम्राट प्रजापति के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा  वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के मध्य पहुंचकर  फल वितरण कर  बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त किया। बुजुर्गों ने अटल सरकार के समय के अनेक किस्से युवाओं को सुनाएं।  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला मंत्री सुदीप सम्राट प्रजापति ने कहा की अटल बिहारी वाजपेई युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत है । सुशासन व्यवस्था अटल जी का ही सपना था इस व्यवस्था को कायम करने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वृद्ध आश्रम में फल वितरण के दौरान बुजुर्गों ने अटल जी के शासनकाल के महत्व  निर्णय को  सुनाया। बुजुर्ग और नहीं भी भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ अटल जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित किया।  कार्यक्रम में  जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राजपूत, समीर मेवाड़ा,  अंकुर राय, जितेंद्र यादव, आनंद पाठक, समीर सेन नानू   कान्हा कुशवाह, शुभम यादव, पम्पू  नेता, नट्टू  राठौर,  सुमित कनौजिया,  रवि विश्वकर्मा, नरेंद्र मेवाड़ा, ब्रजेश राजपूत, राजा मौर्य ,अक्षय वर्मा, मनीष गोस्वामी , प्रतीक सेन , अंकित पटेल , मोहित सेन , मोहित यादव , अश्वनी विश्वकर्मा , राहुल विश्वकर्मा, योगेंद्र मालवीय सहित  समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।   

हादसे के शिकार घायल को विधायक ने पहुंचाया अस्पताल  परिजनों ने दिया विधायक  को धन्यवाद 
     
sehore news
सीहोर।
विधायक सुदेश राय की तत्परता से शुक्रवार को रिसोर्ट चौराहा के पास हादसे के शिकार हुए सीहोर  के युवक को समय पर उपचार मिल गया। मंडी स्थित आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे विधायक सुदेश राय ने बाइक चालक जितेंद्र राठौर को अपने वाहन से कार्यकर्ताओं के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि जितेंद्र राठौर भोपाल नाके पर संचालित फौजी होटल के मालिक के पुत्र हैं जिला अस्पताल में जितेंद्र का डॉक्टरों के द्वारा समुचित उपचार किया जा रहा है। जितेंद्र     खतरे से बाहर है। शहर के गंज क्षेत्र में निवासरत राठौर परिवार ने विधायक सुदेश राय का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि विधायक सुदेश राय  इससे पहले भी सीहोर से भोपाल आते जाते समय हाईवे पर दुर्घटना के शिकार होने वाले सीहोर सहित अन्य शहरों गांवों के घायल नागरिकों को समय पर अस्पताल भेजने का पूर्ण कार्य करते रहें ।  

राष्ट्र के प्रति अटल जी की संवेदनशीलता हमें देती है प्रेरणा -विधायक सुदेश राय 
  • अटल चौक पर मनाई गई अटल जी की जन्म जयंती  भाजपा कार्यकर्ताओं ने की अटल प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित 
sehore news
सीहोर।
शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा सामूहिक रुप से अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए गए। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधानसभा क्षेत्र सीहोर के विधायक सुदेश राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जीवन संघर्ष परिवर्तनशील ता परिस्थितियों में अटलता, राष्ट्र के प्रति उनकी संवेदनशीलता हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देती है वही उनकी कविताएं हिंदू तन मन हिंदू जीवन रग रग हिंदू मेरा मन राष्ट्रीय हित में उनका रुझान प्रदर्शित करती है हमें माननीय अटल जी के बताए हुए मार्ग पर अग्रसर होना चाहिए। कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और राष्ट्र प्रेमियों को अटल जी के सपनों को साकार करना है। राष्ट्रीय रक्षा संस्कृति रक्षा को सर्वोपरि रखना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता, कन्हैया लाल जी मालवी, अनिल पारे, मांगीलाल सोलंकी, आशीष पचौरी, आशुतोष त्यागी ,हर्ष ताम्रकार, नरेंद्र राजपूत, हृदेश राठौर, सन्नी सरदार, सीमा परिहार, हर्षा राठौर श्रीमती नूतन राठौर, श्रीमती ज्योति मालवीय, श्रीमती मनोरमा शर्मा, सुदेश सोनी, राजेश परिहार, राजू सिकरवार आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संस्कृत भारती द्वारा किया गया गीता जंयती का आयोजन

sehore news
सीहोर।
संस्कृत भारती संगठन सीहोर द्वारा गीता जंयती के अवसर पर स्थानीय राधाकृष्ण मोदी सरस्वती शिशु मंदिर नमक चैराहा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृत भारती के प्रांत संगठन मंत्री नीरज दीक्षित, मुख्य वक्ता के रूप में केन्द्रीय संस्कृत विश्व विद्यालय भोपाल परिसर के शिक्षा शास्त्र विभाग के सह आचार्य डाॅ श्रीगोविंद पाण्डे एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप राष्ट्ीय स्वयं सेवक संघ के मा. संचालक अनिल पालीवाल उपस्थित थे। सर्वप्रथम माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उसके पश्चात् संस्कृत भारती के जिला संयोजक राकेश सिंह ठाकुर द्वारा संस्कृत मे मंत्रों का वाचन कराया एवं भारतीय परंपरानुसार तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज दीक्षित द्वारा बताया गया की आज ही के दिन भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था इस लिए इस दिन को गीता जयंती के रूप में मनाया जाता है, भगवान कृष्ण के द्वारा अर्जुन को दिए गये उपदेशों की व्याख्या करते हुए वर्तमान समय में गीता के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं गीता में दिए गये उपदेशों के अनुसार अपने जीवन का यापन करने का संकल्प लेने को कहां कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्रीगोविंद पांण्डे ने गीता पढने व अपने घरों में गीता की एक प्रति अवश्य रखने के लिए प्रेरित किया साथ ही संस्कृत भाषा को सीखने एवं स्वयं संस्कृत के माध्यम से गीता को पढने एवं समझने की बात कही साथ ही गीता के अध्याय बारह का वाचन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष अनिल पालीवान ने गीता जयंती पर सभी को शुभकामनायें दी एवं गीता के जीवन मुल्यों को अपनाने को कहां। इसके पश्चात् कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगो ने गीता का पूजन किया एवं पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में विष्णु परमार, आरूषेन्द्र शर्मा प्रांत संयोजक स्वदेशी जागरण मंच, कमलसिंह ठाकुर, मलखान सिंह यादव, प्रताप सिंह मेवाडा, ओमप्रकाश सेन, सुरेन्द्र यादव, गणेश शर्मा, शैलेन्द्र सिंह चंदेल, लखनलाल महेश्वरी, गोविंद मसुरे, गोपालदास त्यागी, राजेश गुप्ता, लक्ष्मीनारायण, मनोज व्यास, अजेन्द्र यादव, श्रीमति बसंती यादव, श्रीमति स्नेहलता, उपेन्द्र परमार, विपिन राठौर, नरेन्द्र सिसोदिया सहित बडी संख्या में संस्कृत भारती के कार्यकर्ता एवं संस्कृतप्रेमी उपस्थित थे। कार्यकम  का संचालन जितेन्द्र राठौर, ने किया एवं आभार राकेश वर्मा ने माना।

पूरे जिले में किया गया अधिवेशन का आन लाइन प्रसारण

sehore news
सीहोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वाधान में नागपुर में 66 वां राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारंभ किया गया। इस सीधा प्रसारण शहर सहित जिले के श्यामपुर, नसरुल्लागंज, बिलकिसगंज, आष्टा में किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक ऋषि सोनी ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में वर्ष भर की दिशा तय होती है साथ ही इस कार्यक्रम के माध्यम से डेढ़ लाख से अधिक कार्यकर्ताओं ने संदेश का श्रवण किया। शुक्रवार को पहले दिन सैकड़ों की संख्या में प्रत्येक नगर इकाईयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिले के पदाधिकारी एवं नगर के सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

रविवार को खेला जाएगा प्रतियोगिता का फाइनल
मयंक जैन की तूफानी गेंदबाजी के चलते जूनियर बीएसआई ने सीनियर टीम को हराया
सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर जारी स्व.मथूराप्रसाद केसरिया की स्मृति पर खेली जा रही टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में तेज रफ्तार गेंदबाज मयंक जैन की तूफानी गेंदबाजी की मदद से जूनियर बीएसआई क्रिकेट टीम ने सीनियर बीएसआई क्रिकेट टीम को 10 रन से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में अपना स्थान पक्का किया है। वही एक अन्य मैच में आईपीसी ने यंग स्टार को हराया है। शुक्रवार की सुबह पहले बल्लेबाजी करने उतरी जूनियर बीएसआई ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 140 रन का स्कोर बनाया। इसमें अतुल त्रिवेदी ने 44 रन, चेतन मेवाड़ा ने 25 रन और आदर्श राय ने 14 रन बनाए थे। वहीं सीनियर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आरिफ अवूबाकर-वीरु वर्मा ने तीन-तीन विकेट, राज राय, विशांक शिंदे और आशीष शर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में लक्ष्य का पीछ करने उतरी सीनियर बीएसआई नौ विकेट पर 130 रन ही बना सकी। इसमें राज राय ने 57 रन और मोहनिश त्रिवेदी ने 18 रन बनाए। इसके अलावा जूनियर बीएसआई टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए मयंक जैन ने 4 ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट, अतुल त्रिवेदी ने दो विकेट और चेतन मेवाड़ा ने एक विकेट हासिल किया। डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को आईपीसी भोपाल और जूनियर बीएसआई के मध्य खेला जाएगा।

वरिष्ठ जनसंघ कार्यकर्ताओं का पंवार ने किया शॉल श्रीफल से सम्मान, मंडी में अटल जन्म जयंती पर आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह

sehore news
सीहोर। मंडी में पूर्व प्रधानमंत्री जनसंघ के नेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्म जयंती दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को गणेश धर्मशाला परिसर में वरिष्ठ जनसंघी भाजपा नेता मान सिंह पंवार के  नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जन परिषद मध्य प्रदेश शासन के पूर्व उपाध्यक्ष राघवेंद्र गौतम, विशेष अतिथि के  रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शाजापुर श्रीमति लीला परमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक सीहोर सुदेश राय, कमलेश  कटारे, राजेश राठौर सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीहोर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा की गई। सम्मान समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने पूर्व प्रधानमंत्री जनसंघ के नेता स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यर्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ जनसंघी नेता मान सिंह पंवार सहित आयोजक मंडल के सदस्यों ने पुष्प मालाओं से अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान चयनीत जनसंघी भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता राठौर समाज अध्यक्ष सतीश राठौर, मोहन चौरसिया, मंडी समिति अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर, डॉक्टर नारायण प्रसाद गुप्ता, प्रदीप बिजोरिया अशोक राठौर, पुरुषोत्तम पारिक, हीरालाल लोधी, बंशीलाल माहेश्वरी, किसान नेता रामचंद्र बाबा, लखन लाल गौर, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी नारायण वर्मा का शॉल श्रीफल भेंटकर सम्मान कर पुष्पमालाओं  से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ जनसंघी नेता मान सिंह पंवार ने अटलजी के जीवन और जनसंघ कार्यकर्ताओं  के जनजागरण कार्य पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। तत्पश्चात विशेष अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शाजापुर श्रीमति लीला परमार,विधायक सुदेश राय एवं जन परिषद मध्य प्रदेश शासन के पूर्व उपाध्यक्ष राघवेंद्र गौतम सहित जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने भी समारोह में उपस्थित भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं नागरिकों को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ पूरन सिंह राय ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने आभार व्यक्त किया।   कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हरीश राठौर, हरिप्रसाद, दिनेश मेवाड़ा, राजू शिकवार, निर्मल पवार, राजा मेवाड़ा, दिनेश गौर,राजकुमार श्रीवास, हिरदेश महेश्वरी, महेश सेन, सत्यम राय, मुकेश गौर, अभिजय सूर्यवंशी, राम सिंह भाटी, रमेश ट्रेलर, रवि राठौर, धर्मेंद्र पवार, प्रेम नारायण, सुरेश सूर्यवंशी जितेंद्र वर्मा, राम सिंह मेवाडा, बाला प्रसाद मीणा, ज्ञान सिंह, सोनू मीणा, घीसीलाल वर्मा, महेश वर्मा, विजेंद्र परमार, देवेंद्र परमार, दिलीप राठौर, बृजेश शास्त्री, सुनील, अरुण गोस्वामी, सुरेश पटेल, कैलाश राठौर, रोमिल राठौर, धीरज महेश्वरी, राम गोपाल वर्मा, अमृत लाल सोनी, अर्जुन मेवाड़ा, शिवनारायण, महेश सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा  कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

गीता जयंती पर विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल ने मनाया विजय दिवस
जिले भर में जारी है श्रीराम मंदिर निर्माण निधि संगा्रह
sehore news
सीहोर।
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गीता जयंती पर हर्षोल्लास के साथ विजय दिवस मनाया। विहिप ने इस माह 6 दिसंबर को शौर्य दिवस नहीं मनाने और गीता जयंती 25 दिसंबर को शौर्य दिवस को विजय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। विहिप कार्यक्रर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में गीता भवन में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान गीताजी एवं भारत माता की विधिवध पूजा अर्चना की गई। अयोध्या में 6 दिसंबर को हुए घटनाक्रम को याद किया गया। कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत के लिए जय घोष किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विहिप जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा की विहिप ने अपने सभी कार्यक्रम अंग्रेजी तारीख के स्थान पर भारतीय पंचांग अनुसार करने का शुभारंभ कर दिया है। जिस    के बाद गीता जयंती पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर विजय दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम  में  अन्य  वक्ताओं  ने भी संबोधित किया। विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने अंखड़  भारत का संकल्प लिया। जिलामंत्री राकेश विश्वकर्मा ने बताया अयोध्या  में भव्य  श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्राह बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम मंदिर निर्माण में सभी को अंशदान का करने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में विहिप जिला उपाध्यक्ष जगदीश कुशवाह,जिला संयोजक विवेक राठौर, जिला कोषाध्यक्ष पंडित मोहित राम पाठक, जिला सहमंत्री कमलेश कुकांदा, महेश शमाज़्, जितेंद्र नारोलिया, अनु चौहान, रेवा शंकर जाट, महेश पटेल, महेंद्र मेवाड़ा, आलेख राज राठौर, यज्ञेश शेव, आशीष,रामसिंह, दीनदयाल वमाज़्, अजय पटेल, पवन पाठक, अरुण सोनी, रामभरोस सहित संगठन के वरिष्ठ दायित्वान पदाधिकारियों गीता जयंती कार्यक्रम में शामिल रहे। 

9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए की राशि का वितरण

पूर्व प्रधान मंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेई  के जन्मदिवस के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत आयोजित कार्यक्रम में  9 करोड़ किसानों परिवारों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए की राशि का वितरण किया । 9 करोड़ किसानों में मध्यप्रदेश के लगभग 78 लाख किसानों को 1560 करोड़ हितलाभ वितरण किया । प्रधान मंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हितलाभ का वितरण किया । इस अवसर पर मुख्य मंत्री ने भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से मध्य प्रदेश के कृषकों को भी संबोधित किया। किसान सम्मान निधि के रूप में जिले के लगभग 1 लाख 75 हजार किसान परिवारों  के खाते में लगभग 35 करोड़ की राशि डाली गई। सीहोर के 1280, आष्टा के 1060, इछावर के 1010, नसरुल्लागंज के 1140, बुदनी 1050, कृषि विज्ञान केन्द्र सीहोर के 155, एवं सभी ग्राम पांचायत के 104370 कुल मिलाकर लगभग 110065 किसानों ने सजीव कार्यक्रम का प्रसारण देखा। कायर्क्रम में सीहोर विधायक श्री सुदेश राय, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री शशीन्‍द्र चौहान, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव, डी.डी. एग्रीकल्‍चर एस.एस. राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी श्री आदित्‍य जैन,  जनप्रतिनिधियों में सीताराम यादव, राजकुमार गुप्‍ता, श्री नरेश मेवाड़ा,प्रिंस राठौर, राजेश राठौर एवं अन्‍य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।  

07 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई, वर्तमान में कोरोना एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 85 है

sehore news
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि पिछले पिछले 24 घंटे के दौरान 07 व्यक्तियों की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। सीहोर के वार्ड क्रमांक 19, नेहरू कॉलोनी, इंग्लिशपुरा, मण्‍डी सीहोर से 04 व्‍यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्‍त हुई है। श्‍यामपुर की निपानिया एवं पचपुरा से 01 व्‍यक्ति संक्रमित मिला ।  जिले में एक्टिव/संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 85 है। आज कुल  06 व्यक्तियों को रिकवर होने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया, । कुल रिकवर की संख्या 2488 है। 48 संक्रमितों की उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। आज 413 सैम्पल लिए गए है । सीहोर शहरी क्षेत्र से 28  सैम्पल लिए गए, नसरूल्लागंज 59 आष्टा से 82, इछावर से 09, श्यामपुर से 179,  बुदनी से 56 सैम्पल लिए गए है । आज पॉजीटिव मिले नए कंटेनमेंट जोन सहित समस्त कंटेनमेंट एवं बफर जोन में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया जा रहा है। वहीं पॉजीटिव मिले व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में सर्वे के लिए एक से दो दल लगाए गए है । सर्वे दल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को बनाया गया है तथा स्वास्थ्य सर्वे दल में ए.एन.एम. आशा कार्यकर्ता, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में कुल कोरोना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 2621 है जिसमें से 48 की मृत्यु हो चुकी है 2488 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में एक्टिव/पॉजीटिव की संख्या 85 है। आज 413 सैंपल जांच हेतु लिए गए। कुल जांच के लिए भेजे गए सेंपल 54336 हैं जिनमें से 51231 सेंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। आज 343 सेंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 413 सेंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। पैथालॉजी द्वारा कोरोना वायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल 71 है। जिले में जो व्यक्ति होम क्वारंटाइन में है उनके निवास स्थान से सीधे संवाद हेतु जिला स्तरीय कोविड-19 काल सेंटर स्थापित किया गया है जिसका संपर्क नंबर-7247704181 है कोविड-19 से संबंधित जानकारी इस संपर्क नंबर पर ली व दी जा सकती है। वहीं जिला चिकित्सालय सीहोर में टेलीमेडिसीन के लिए संपर्क नंबर 07562-401259 जारी किया गया है तथा राज्य स्तर पर 104/181 नंबर पर काल करके भी टेलीमेडिसीन सेवा का लाभ लिया जा सकता है। 104 नंबर पर ई-परामर्श सेवा का भी लाभ लिया जा सकता है। ई-संजीवनी ओपीडी सेवा हेतु  www.esanjeevaniopd.in  पंजीयन कराया जा सकता है। कलेक्टेट कार्यालय में भी जिला स्तरीय काल सेंटर बनाया गया है जिसका संपर्क नंबर 07562-226470 है तथा होम क्वारंटाइन व्यक्तियों तथा उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 जारी किया गया है जिस पर संस्थागत क्वारंटाइन अथवा होम क्वारंटाइन व्यक्ति या उनके परिजन इमोशनल वेलनेस अथवा साईकोलाजिकल सपोर्ट एवं अन्य जरूरी परामर्श मानसिक सेवा प्रदाताओं से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है । 

कोई टिप्पणी नहीं: