बेंगलुरू, 31 दिसंबर, कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमण के 952 नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 9,19,496 हो गयी। वहीं नौ मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या 12,090 तक पहुंच गयी। नए मरीजों में हाल ही में ब्रिटेन से लौटे दो यात्री भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अब तक राज्य में ब्रिटेन से लौटने वाले 33 यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से सात में वायरस के नए प्रकार की पुष्टि हुई। इस बीच 1,282 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। राज्य में अब तक 8,96,116 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं। राज्य में अब 11,271 मरीजों का इलाज चल रहा है।
गुरुवार, 31 दिसंबर 2020
कर्नाटक में कोरोना से संक्रमण के 952 नए मामले
Tags
# देश
# स्वास्थ्य
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
स्वास्थ्य
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें