बादशाह के साथ जल्द नजर आने वाली हैं अक्षरा सिंह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 30 दिसंबर 2020

बादशाह के साथ जल्द नजर आने वाली हैं अक्षरा सिंह

akshara-singh-with-badshah
मुंबई, 30 दिसंबर, भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह जल्द ही सिंगर रैपर बादशाह के साथ नजर आने वाली हैं। अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बादशाह के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘बहुत जल्द, बहुत अच्छे इंसान के साथ सुपर एक्साइटेड।’ यह पहली बार होगा जब बादशाह भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी कलाकार के साथ काम करेंगे। इस सिलसिले में अक्षरा चंडीगढ़ में बादशाह से मिलने गयीं थीं, जिसके बाद से दोनों के फैंस को उनके गाने का बेसब्री से इंतजार हैं। अक्षरा का पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रहा है। गौरतलब है अक्षरा अभिनेत्री के साथ ही एक अच्छी सिंगर और परफ़ॉर्मर भी हैं। अब वह जब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रैपर बादशाह के साथ नजर आयेंगी तो देखने वाली बात ये होगी कि दोनों की जोड़ी कितना कमाल कर पाती हैं। इसका इंतजार बादशाह के साथ-साथ अक्षरा सिंह के फैंस को भी रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: