नयी दिल्ली 30 दिसंबर, कोविड-19 वायरस के नए स्ट्रेन के संक्रमण को देखते हुए ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध सात जनवरी 2021तक बढ़ा दिया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों के देश में उतरने पर लगाया गया अस्थाई प्रतिबंध सात जनवरी तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। इसके बाद धीरे-धीरे उड़ाने शुरू की जाएंगी जिसके तौर तरीकों के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में नए स्ट्रेन के संक्रमण के तेजी से फैलने के मद्देनजर सरकार ने ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर 22 दिसंबर की आधी रात से 31 दिसंबर तक के लिए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था।
बुधवार, 30 दिसंबर 2020
ब्रिटेन की उड़ानों पर प्रतिबंध सात जनवरी तक बढ़ा
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें