राजस्थान में दूल्‍हा-दुल्‍हन पर चलाई गोली, घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा , झंडा ऊँचा रहे हमारा। देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी देशवासियों को अनेकानेक शुभकामनाएं व बधाई। 'लाइव आर्यावर्त' परिवार आज़ादी के उन तमाम वीर शहीदों और सेनानियों को कृतज्ञता पूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन करता है। आइए , मिल कर एक समृद्ध भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। भारत माता की जय। जय हिन्द।

शनिवार, 12 दिसंबर 2020

राजस्थान में दूल्‍हा-दुल्‍हन पर चलाई गोली, घायल

firing-on-new-marrid-couple
जयपुर, 12 दिसंबर, राजस्‍थान के सीकर जिले में फेरों के बाद घर जा रहे दुल्हा-दुल्हन को गोली मारने की घटना सामने आई है। घटना में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना नीम का थाना इलाके में शनिवार को उस समय हुई जब हेमराजपुरा गांव में शादी के बाद दुल्हन विदा होकर ससुराल जा रही थी। उन्होंने कहा कि बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनकी कार का पीछा शुरू कर दिया। एक जगह इन लोगों ने कार रुकवाकर दूल्‍हे व दुल्‍हन पर गोली चलाई। इस हमले में दूल्‍हा-दुल्‍हन घायल हो गए। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक घटनास्थल से फरार हो गया। आरोपियों ने इस दौरान पुलिस पर भी गोली चलाई़। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: